
High Blood Pressure: ये 7 लक्षण बताते हैं आपका ब्लड प्रेशर है बहुत हाई, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
AajTak
हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन का कनेक्शन आर्टिरियल्स नाम की धमनियों से है. ये धमनियां शरीर में ब्लड फ्लो को रेगुलेट करने का काम करती हैं. जब ये पतली हो जाती है तो इंसान का हृदय खून को पंप करने के लिए अधिक मशक्कत करता है और यहीं से ब्लड प्रेशर की दिक्कत खड़ी होती है.
हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की बीमारी इंसान को मौत की तरफ की धकेल सकती है. हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन का कनेक्शन आर्टिरियल्स नाम की धमनियों से है. ये धमनियां शरीर में ब्लड फ्लो को रेगुलेट करने का काम करती हैं. जब ये पतली हो जाती है तो इंसान का हृदय खून को पंप करने के लिए अधिक मशक्कत करता है और यहीं से ब्लड प्रेशर की दिक्कत खड़ी होती है. डॉक्टर कहते हैं कि अगर इन रक्त धमनियों का इलाज न किया जाए तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर कॉम्प्लीकेशन देखने को मिलते हैं. ब्लड प्रेशर की बीमारी ज्यादा घातक इसलिए भी होती है क्योंकि इसके लक्षण आसानी से नजर नहीं आते हैं. वेलिंग्टन हॉस्पिटल के कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अफजल सोहेब कहते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर की बढ़ती बीमारी को छह संकेतों से पहचाना जा सकता है. दरअसल जब हमारा शरीर ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी की चपेट में आता है तो हमारी बॉडी कई तरह के बदलावों से गुजरती है. डॉ. अफजल सोहेब कहते हैं कि हाइपरटेंशन की मुख्य रूप से दो कैटेगरी होती हैं- अर्जेंट और इमरजेंसी.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












