
Hero ने लॉन्च की नई Super Splendor Xtec, देती है जबरदस्त माइलेज और स्मार्टफोन से होगी कनेक्ट
AajTak
Hero MotoCorp ने अपनी नई Super Splendor Xtec को एडवांस फीचर्स और तकनीक के साथ अपडेट किया है. इसके अलावा इस बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिलती है, जो कि इस बाइक को यूजर्स के लिए काफी सहज और उपयोगी बनाता है.
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने आज घरेलू बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल Super Splendor Xtec को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस कम्यूटर बाइक की शुरुआती कीमत 83,368 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है. कंपनी ने इस बाइक में कुछ नए बदलाव किए हैं, जो कि इसे पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाते हैं.
Super Splendor Xtec के लुक और डिज़ाइन की बात करें तो कंपनी ने इसमें LED हेलाइट और एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL's) को शामिल किया है. जिसे हाई और लो बीम के बीच सेप्रेट किया गया है. इसके अलावा, सिंगल-पीस सीट, ग्रैब रेल, हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स और ओवरऑल स्लिम बिल्ड में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक अब दो नए कैंडी ब्लेज़िंग रेड और मैट एक्सिस ग्रे पेंट स्कीम में आता है.
इंजन और फीचर्स:
हीरो मोटोकॉर्प ने नए सुपर स्प्लेंडर में एक अपडेटेड ओबीडी 2 के अनुसार नया 124.7 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है जो कि 10.7bhp की पावर और 10.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे पांच-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है. हालांकि कंपनी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार ये बाइक तकरीबन 68 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देगी. इसके अलावा बाइक में दी जाने वाली i3S टेक्नोलॉजी बाइक के माइलेज को बेहतर बनाने में मदद करता है.
Xtec ट्रिम जो सबसे बड़ा अपडेट दिया गया है, उनमें से एक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल शामिल है. सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक में एक नया एलसीडी दिया गया है जिसे आपके स्मार्टफोन के साथ जोड़ा जा सकता है और मिस्ड कॉल/एसएमएस अलर्ट के साथ-साथ विभिन्न रीडआउट के बारे में जानकारी मिलती है. इस इंस्ट्रूमेंट कंसोल में स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, फ्यूल लेवल रीडआउट और माइलेज इत्यादि शामिल हैं, इसके अलावा एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है.
वेरिएंट और कीमत:

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












