
Heavy Rain: बागेश्वर जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी, अब इस दिन लगेंगी क्लासेस
AajTak
उत्तराखंड में मॉनसून ने अपना प्रभाव बढ़ा दिया है. लगातार तेज बारिश हो रही है. शुक्रवार को भी प्रदेश के कई स्थानों पर भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसको देखते हुए बागेश्वर जिले में प्रशासन की ओर से स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है.
Bageshwar Weather: बागेश्वर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण 28 फरवरी को विद्यालयों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया है. जिला मजिस्ट्रेट आशीष भटगांई ने मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया है. विभाग ने 28 फरवरी को बागेश्वर जिले में भारी बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना जताई है.
कभा 8 तक के छात्रों की रहेगी छुट्टी
इसके मद्देनजर, जिला प्रशासन ने जनपद के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है. इसके अलावा, सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा. यह निर्णय छात्रों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. अगर मौसम ठीक रहता है तो अब बच्चों की क्लासेस सोमवार 3 फरवरी को लगाई जाएंगी.
मौसम विभाग ने बताया कि 28 फरवरी को भारी बारिश के कारण सड़कें कीचड़ और जलभराव से प्रभावित हो सकती हैं, और इससे यातायात में भी रुकावट आ सकती है. साथ ही, बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की संभावना है. इसके तहत, सभी अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को घर से बाहर न जाने दें और उनके सुरक्षा की पूरी देखभाल करें. स्कूलों में अवकाश होने के बावजूद, विद्यार्थियों को घर पर सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बागेश्वर जिले में मौसम का असर जारी रह सकता है, जिससे प्रशासन ने आगे भी सावधानी बरतने की सलाह दी है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











