
Heatwave Alert: लू की चपेट में उत्तर भारत, हिमाचल के इस शहर में बीकानेर-छपरा से भी ज्यादा तापमान, देखें सबसे गर्म शहरों की लिस्ट
AajTak
Weather Update: दरअसल इस समय सूर्य की सीधी किरणें मैदानी इलाक़ों में धरती पर पड़ रही हैं, जिसकी वजह से तापमान में वृद्धि हो रही है. वहीं शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं के चलने और आसमान साफ होने के कारण हो रहे सौर रेडीएशनल हीट की वजह से कुछ इलाक़ों में तापमान बहुत ज़्यादा बढ़ा हुआ है.
IMD Alert: उत्तर भारत के मैदानी इलाक़ों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. सुबह का समय बीतते ही प्रचंड लू तापमान को बढ़ा देती है. लोगों को घर से निकलने के दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि उत्तर भारत के मैदानी इलाक़ों में फिलहाल लू और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.
दरअसल इस समय सूर्य की सीधी किरणें मैदानी इलाक़ों में धरती पर पड़ रही हैं, जिसकी वजह से तापमान में वृद्धि हो रही है. वहीं शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं के चलने और आसमान साफ होने के कारण हो रहे सौर रेडीएशनल हीट की वजह से कुछ इलाक़ों में तापमान बहुत ज़्यादा बढ़ा हुआ है.
बीकानेर-छपरा से भी ज्यादा गर्म हुआ हिमाचल का ऊना
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं प्रचंड लू की स्थिति बनी हुई है. 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में सबसे गर्म रहा. हालात ये हैं कि पहाड़ी राज्य भी लू की चपेट में हैं. हिमाचल के कई शहरों का पारा इतना बढ़ गया कि हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. बेतहाशा गर्मी से बावजूद शिमला में अब भी सैलानी पहुंच रहे हैं. कल (14 जून) हिमाचल प्रदेश के ऊना में 43.6 डिग्री तापमान मापा गया, जो राजस्थान के बीकानेर और बिहार के छपरा और पटना से भी ज्यादा रहा.
कल देश के ये शहर रहे सबसे गर्म

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







