
Healthy Aging: इस उम्र में होते हैं शरीर में कई बदलाव, ना करें नजरअंदाज
AajTak
50 साल की उम्र शरीर कई तरह के बदलावों से गुजरता है. इस उम्र में शरीर अंदर से कमजोर होने लगता है और शरीर के कई अंग पहले की तरह काम नहीं कर पाते हैं. आइए जानते हैं 50 साल की उम्र में शरीर में क्या बदलाव होते हैं और सेहतमंद रहने के लिए इस उम्र में कैसी लाइफस्टाइल होनी चाहिए.
50 साल की उम्र में शरीर कई तरह के बदलावों से गुजरता है. इस उम्र में शरीर अंदर से कमजोर होने लगता है और शरीर के कई अंग पहले की तरह काम नहीं कर पाते हैं. आइए जानते हैं 50 साल की उम्र में शरीर में क्या बदलाव होते हैं और सेहतमंद रहने के लिए इस उम्र में कैसी लाइफस्टाइल होनी चाहिए. दिमाग पर असर- 50 साल की उम्र में ब्रेन फंक्शन बढ़ जाता है. हालांकि 55 साल के आसपास दिमाग पर जोर पड़ने की वजह से यादाश्त धीरे-धीरे कमजोर होने लगती है. अपनी यादाश्त बढ़ाने के लिए मेडिटेरेनियन डाइट अपनाएं. इसमें खूब सारे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और हेल्दी फैट्स शामिल करें. महिलाओं की मानसिक सेहत- लगभग 95 फीसद लोग 50 या उससे ज्यादा की उम्र में अपने जीवन से पूरी तरह संतुष्ट होते हैं. हालांकि महिलाओं में इस उम्र में मेनोपॉज की वजह से कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं और इसका असर उनके मूड पर पड़ता है. इस उम्र में बीमारी की वजह से भी कई लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं. खुद को एक्टिव रखें और किसी ना किसी काम में खुद को व्यस्त रखें. एक्सरसाइज करना ना छोड़ें.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












