Healthy Aging: इन 10 वजहों से आपको नहीं आती है नींद, सुधारें ये आदतें
AajTak
उम्र बढ़ने के साथ-साथ सोने के पैटर्न में एक तरह का बदलाव आने लगता है. कई लोगों को रात में नींद आने में समय लगता है और अगले दिन दोपहर में खूब नींद आती है. 65 साल से ज्यादा के महिलाओं और पुरुषों को इस तरह की समस्या का सामना ज्यादा करना पड़ता है.
उम्र बढ़ने के साथ-साथ सोने के पैटर्न में एक तरह का बदलाव आने लगता है. कई लोगों को रात में नींद आने में समय लगता है और अगले दिन दोपहर में खूब नींद आती है. 65 साल से ज्यादा के महिलाओं और पुरुषों को इस तरह की समस्या का सामना ज्यादा करना पड़ता है. बुढ़ापे के साथ नींद में होने वाली इन दिक्कतों के पीछे कई वजहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में. दर्द होना- गठिया, पीठ की समस्या, पाचन की दिक्कत, डायबिटीज और अन्य उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण शरीर में दर्द रहता है और इसकी वजह रात भर नींद टूटती रहती है. फिजिकल थेरेपी के जरिए इससे आराम मिल सकता है. अगर आपका दर्द इतना ज्यादा है कि आप रात में बिल्कुल नहीं सो पाते हैं तो अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें. न्यूरोलॉजिकल बीमारी- न्यूरोलॉजिकल बीमारी का असर सीधा दिमाग पर पड़ता है. 60 साल से अधिक के लोगों में पार्किंसन डिजीज आम है. इसमें शरीर के अंगों में कंपन महसूस होता है. इसके अलावा अल्जाइमर की वजह से भी सही समय पर नींद नहीं आती है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












