Health Rashifal 2026: नए साल में शनि बिगाड़ेंगे खेल! कुंभ सहित इन राशियों को सेहत में लापरवाही पड़ेगी भारी
AajTak
Health Rashifal 2026: नए साल 2026 में शनि मीन राशि में स्थिर रहेंगे. जबकि बृहस्पति की स्थिति सामान्य रूप से बदलती रहेगी. ग्रहों की ऐसी चाल से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होगा. खासकर साढ़ेसाती और ढैय्या वाली राशियों को पेट, हड्डियों और नसों से जुड़ी समस्याओं का अधिक सामना करना पड़ सकता है.
Health Rashifal 2026: किसी भी वर्ष में दो ग्रहों को देखकर दुनिया की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. नए साल 2026 शनि और बृहस्पति और शनि मीन राशि में ही स्थिर रहेंगे. बृहस्पति की स्थिति इस साल बदल रही है. इसमें भी बृहस्पति की स्थिति बड़ी विचित्र रहने वाली है. लोगों का स्वास्थ्य सामान्यतः इस वर्ष अच्छा नहीं रहेगा. कुछ लोगों को पेट, हड्डियों और नसों की समस्याएं परेशान करें. खासतौर से जिन राशियों में साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है, उनके लिए दिक्कत बढ़ सकती है.
मेष राशि- यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं दिख रहा है. आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी. आपको हड्डियों, नसों और आंखों की समस्या से परेशानी होगी. व्यर्थ के तनाव और अवसाद से बचाव करें. चिकित्सा में किसी भी तरह की लापरवाही न करें. शनि देव की उपासना करना लाभकारी होग.
वृष राशि- इस वर्ष स्वास्थ्य कुल मिलाकर ठीक रहेगा. पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा वजन और आंखों पर ध्यान देना होग. खान पान का विशेष ध्यान रखें. बृहस्पति मंत्र का नियमित रूप से जाप करें.
मिथुन राशि- स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव रह सकता है. व्यर्थ की चिंता और तनाव से परेशानी होगी. पेट, लिवर और हड्डियों की समस्या हो सकती है. दवा खाने में और टहलने में लापरवाही न करें. शिव जी की नियमित रूप से उपासना करें.
कर्क राशि- स्वास्थ्य की स्थिति में लगातार सुधार होता जाएगा. मानसिक चिंताओं और अवसाद से राहत मिलेगी. पेट और आंखों की समस्या में सुधार होग. हड्डियों और नसों की समस्या पर थोड़ा ध्यान देना होगा. सूर्य देव को नित्य जल चढ़ाएं, सूर्य मंत्र का जप करें.
सिंह राशि- इस वर्ष स्वास्थ्य में बड़ी समस्याएं हो सकती है. आपकी राशि पर शनि की ढैय्या है. पेट, लिवर और नसों की समस्या हो सकती है. ह्रदय और रक्तचाप पर भी थोड़ा ध्यान देना अपने खान पान की आदतों में सुधार करें. भगवान शिव और शनि देव की उपासना करना लाभकारी होग.

Tata Sierra मार्केट में वापसी कर चुकी है. इस कार के प्रति लोगों की दीवानगी साफ दिख रही है. कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, लेटेस्ट जानकारी कार से जुड़े एक्सीडेंट की है. टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ. कार ऑटोरिक्शा और बाइक्स से टकराते हुए 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई.

सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की कक्षा 8 की किताबों में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि अध्याय विशेषज्ञ समिति की मंजूरी के बिना प्रकाशित नहीं होगा और सरकार को एक सप्ताह में विशेषज्ञों की समिति बनाने का निर्देश दिया. कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों पर भी चेतावनी दी है और कहा कि विदेश में बैठे लोग भी कानून के दायरे में आएंगे.

चीनी-कनाडाई इतिहासकार जियांग शुएछिन का 2024 में दिया गया एक लेक्चर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसकी वजह यह है कि उनके कुछ भू-राजनीतिक अनुमान मौजूदा घटनाओं से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं. खासकर डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और अमेरिका-ईरान टकराव को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी अब चर्चा का विषय बन गई है.










