
Health and Fitness: अपने पार्टनर से अलग बिस्तर पर सो रहे लोग, हैरान कर देगी वजह
AajTak
Health and Fitness: क्या आपने कभी सोचा है कि अपने पार्टनर के साथ सोने से आपकी नींद डिस्टर्ब होती है. यूरोप में कुछ जगहों पर स्लीप डिवोर्स नामक ट्रेंड चल रहा है जिसमें कपल्स अपनी नींद की गुणवत्ता को अच्छा बनाए रखने के लिए अलग-अलग सोते हैं. हालांकि ताइवान में हुई रिसर्च बताती है कि यह ट्रेंड आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है.
यूरोप के कुछ देशों में 'स्लीप डिवोर्स' का ट्रेंड काफी बढ़ रहा है. स्वीडन और नॉर्वे जैसे नॉर्डिक देशों में लोग अच्छी और सुकून भरी नींद के लिए इसे अपना रहे हैं. यह ट्रेंड में साथी से अलग सोने या कभी-कभी अलग-अलग कमरे में भी सोने के फायदों पर आधारित है.
इस स्कैंडिनेवियाई नींद पद्धति ने कपल्स के अलग-अलग सोने की अवधारणा को लोकप्रिय बनाया है. लेकिन ताइवान के शोधकर्ताओं के एक नए अध्ययन से पता चलता है कि अपने साथी से अलग सोने से दोनों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है.
क्या है स्लीप डिवोर्स
स्लीप डिवोर्स का मतलब है कि कपल्स रात में अलग-अलग बिस्तर या अलग-अलग कमरों में सोते हैं ताकि उनकी नींद कॉम्प्रोमाइज ना हो. यह कपल्स को खर्राटों, देर तक जागने जैसी आदतों या फिर कई तरह हेल्थ इश्यूज से बचाने में मदद करता है. हालांकि कई रिसर्च इस ट्रेंड को कपल्स के बीच के रिश्ते के लिए अच्छा नहीं मानती हैं क्योंकि इससे उनके बीच इमोशनल बॉन्ड कम हो सकता है.
अलग सोना अच्छा है या बुरा
'बीएमसी पब्लिक हेल्थ' नामक पत्रिका में प्रकाशित शोध में साइकोलॉजिकल हेल्थ और सोने की व्यवस्था के बीच का एनासिसिस करने के लिए उत्तरी ताइवान के 860 वयस्क जोड़ों का सर्वेक्षण किया गया था.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












