
HBSE के 10वीं और 12वीं बोर्ड के इन विषयों की परीक्षा के डेट में बदलाव, जारी हुआ नया टाइमटेबल
AajTak
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई ) ने अपनी 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है. इसके साथ ही उन्होंने संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया है.
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 10 और 12 दोनों के लिए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर संशोधित टाइमटेबल देख सकते हैं. साथ ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
बोर्ड की ओर से प्रमुख बदलावों में कक्षा 10 के हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गणित जैसे विषयों और कक्षा 12 के रसायन विज्ञान, लेखाशास्त्र, राजनीति विज्ञान जैसे विषयों की परीक्षा की तिथियां शामिल हैं.
एचबीएसई ने जारी की नई डेट शीट हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कक्षा 10 और 12 की कई परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है. इसके तहत कक्षा 10 के हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गणित, और अन्य भाषाओं सहित कई विषयों की परीक्षा तिथियां बदली गई हैं.
कक्षा 12 के लिए इन विषयों की परीक्षा की तिथियों में बदलाव वहीं कक्षा 12 के रसायन विज्ञान, लेखाशास्त्र, सार्वजनिक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, गणित, समाजशास्त्र और उद्यमिता जैसे विषयों की नई तिथियां जारी की गई हैं. संशोधित टाइमटेबल HBSE की ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नई तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी करें और परीक्षा में सम्मिलित हों.
एचबीएसई कक्षा 12 की संशोधित डेट शीट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












