
Haryana Crime: पार्क में बैठा था नवविवाहित जोड़ा, अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
AajTak
दिन दहाड़े गोलीबारी की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. पार्क में अफरा तफरा का माहौल था. कोई समझ नहीं पा रहा था कि आखिर हमलावर कैसे वहां आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
Newly Married Couple Murder: हरियाणा में हिसार जिले में एक नवविवाहित जोड़े की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी. जहां अज्ञात हमलावरों ने पार्क में बैठे नवविवाहित जोड़े को गोलियों से भून डाला. जिससे मौके पर ही उन दोनों की मौत हो गई. इस डबल मर्डर केस में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस हर एंगल से इस मामले की तफ्तीश कर रही है.
डबल मर्डर की ये वारदात हिसार जिले के हांसी कस्बे में हुई. दरअसल, कुछ समय पहले ही बडाला गांव के रहने वाले तेजवीर (27) और सुल्तानपुर गांव की रहने वाली 24 साल की मीना ने शादी की थी. सोमवार की सुबह वे दोनों हांसी कस्बे के लाला हुकम चंद जैन पार्क में बैठे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
दिन दहाड़े गोलीबारी की इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. पार्क में अफरा तफरा का माहौल था. कोई समझ नहीं पा रहा था कि आखिर हमलावर कैसे वहां आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस अब कातिलों का सुराग तलाश करने का काम कर रही है.
पुलिस ने कहा कि इस सनसनीखेज मामले में ऑनर किलिंग के पहलू से भी जांच की जा रही है. हिसार पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि तेजवीर के पिता मेहताब सिंह की तहरीर के आधार पर हांसी शहर थाने में डबल मर्डर का मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तहरीर के आधार पर ही मीना के पिता सुभाष, भाई सचिन, चाचा मंगतू और मृतक महिला के कुछ अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









