
Haryana: पत्नी के समर्थन में सब इंस्पेक्टर ने किया चुनाव प्रचार, शिकायत पर विभाग ने किया सस्पेंड
AajTak
हरियाणा के रेवाड़ी में सब इंस्पेक्टर अपनी पत्नी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहा था. जब इस मामले का वीडियो सामने आया और जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत मिली तो एसआई को विभाग ने सस्पेंड कर दिया. जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा.
हरियाणा के रेवाड़ी में सब इंस्पेक्टर को पत्नी के समर्थन में चुनाव प्रचार करना महंगा पड़ गया है. पुलिस विभाग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एसआई नरेंद्र को सस्पेंड कर दिया है. रेवाड़ी के जिला उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा.
जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिला परिषद के वार्ड नंबर 18 से झाबुआ गांव की निवासी सुदेश देवी चुनावी मैदान में हैं. सुदेश के पति नरेंद्र गुरुग्राम में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर हैं. आरोप है कि सब इंस्पेक्टर नरेंद्र ने पत्नी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. इस मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी को मिली, जिसके आधार पर पुलिस विभाग ने एसआई नरेंद्र को सस्पेंड कर दिया है.
पत्नी के समर्थन में चुनाव प्रचार की फोटो और वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. वीडियो में देखा गया कि सब इंस्पेक्टर ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है. इस बारे में एसआई नरेंद्र और उनकी पत्नी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.
वहीं, ये मामला सामने आने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक गर्ग ने कहा कि आचार संहिता का पालन कराने के लिए टीम लगी हुई हैं. वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है.
रिपोर्टः देशराज चौहान

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











