
Harley-Davidson ने कर दिया कमाल! लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती बाइक, Royal Enfield को देगी टक्कर
AajTak
Harley-Davidson X350 कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली पहली ऐसी बाइक है जिसमें वी-ट्विन (V-Twin) इंजन का इस्तेमाल नहीं किया गया है. इस बाइक में कंपनी ने QJ Motor से सोर्स किया गया 350 cc की क्षमता का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया है. कीमत के लिहाज से Royal Enfiled को ये बाइक कड़ी टक्कर देगी.
Harley-Davidson X350 Price and Features: हार्ले की सवारी हर बाइक लवर को पसंद आती है. लेकिन उंची कीमत के चलते अब तक हार्ले-डेविडसन की बाइक्स ज्यादातर लोगों के पहुंच से दूर रही हैं. लेकिन आज हार्ले-डेविडस ने दुनिया भर के बाइक प्रेमियों के सपने को पूरा कर दिया है. दुनिया भर में अपने दमदार परफॉर्मेंस बाइक्स के लिए जानी जाने वाली हार्ले-डेविडसन ने आज अपनी सबसे किफायती मोटरसाइकिल Harley-Davidson X350 से पर्दा उठा दिया है. बाजार में आने के बाद ये बाइक मुख्य रूप से Royal Enfield को टक्कर देगी.
बता दें कि, हार्ले-डेविडसन ने आधिकारिक तौर पर चीनी बाजार में अपनी पहली 350cc मोटरसाइकिल X350 को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस बाइक की शुरुआती कीमत 33,000 युआन (चीनी मुद्रा) तय की गई है. जो कि भारत में लगभग 3.93 लाख रुपये के बराबर है. X350 पहली हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल है जो ब्रांड के वी-ट्विन इंजन पर बेस्ड नहीं है. बजाय इसके, इस बाइक में QJ Motor से सोर्स किया गया 350 cc की क्षमता का पैरेलल-ट्विन इंजन इस्तेमाल किया गया है.
कैसी है Harley-Davidson X350: लुक और डिज़ाइन
देखने में इस बाइक का लुक और डिज़ाइन काफी हद तक स्पोर्टस्टर XR1200X से प्रेरित लगता है, जिसे भारत में डिस्कंटीन्यू कर दिया गया है. इसके फ्रंट में थोड़ा ऑफ-सेट सिंगल-पॉड कंसोल के साथ एक सर्कुलर हेडलैंप मिलता है. इस बाइक में टियर ड्रॉप शेप का 13.5-लीटर की धारिता का फ्यूल टैंक दिया गया है जो कि काफी हद तक XR1200 के साथ समान है. इसकी टेल डिज़ाइन भी वैसी ही दिखती है. इस बाइक में LED हेडलैंप और टेललैंप दिया गया है. इसके अलावा हेडलाइट पर दिया गया हार्ले का लोगो इसके लुक को और भी प्रीमियम बनाता है.
इंजन क्षमता और माइलेज:
Harley-Davidson X 350 में कंपनी ने 353cc की क्षमता का लिक्विड-कूल्उ पैरलल ट्विन इंजन दिया है जो कि 36.7PS की दमदार पावर और 31Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. हालांकि इंजन के हिसाब से ये पावर आउटपुट बहुत ज्यादा प्रभावशाली नज़र नहीं आता है, लेकिन भारतीय बाजार में बेची जाने वाली रॉयल एनफील्ड की 350 सीसी बाइक्स के मुकाबले ये काफी ज्यादा है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











