
Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर विवाहित बेटी को क्यों भेजा जाता है सिंधारा? जानें इसके पीछे की मान्यता
AajTak
Hariyali Teej 2025: श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सौभाग्य और मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए तीज का त्योहार मनाया जाता है. इस बार हरियाली तीज का पर्व 27 जुलाई, रविवार के दिन मनाया जाएगा.
Hariyali Teej 2025: श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सौभाग्य और मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए तीज का त्योहार मनाया जाता है. दरअसल, श्रावण में जब चारों तरफ हरियाली होती है, तब हरियाली तीज होती है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन मां पार्वती ने शिव को अपनी कठोर तपस्या से प्राप्त किया था. वहीं, वृक्ष, नदियों तथा जल के देवता वरुण की भी उपासना इस दिन की जाती है. यह त्योहार अच्छे और मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए रखा जाता है. इस बार हरियाली तीज का पर्व 27 जुलाई, रविवार के दिन मनाया जाएगा.
सावन की हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा करती हैं. इसी दिन की एक विशेष परंपरा और भी होती है. दरअसल हरियाली तीज पर बेटी को सिंधारा भेजने की परंपरा होती है. लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर क्यों इस दिन मायके से बेटी को सिंधारा भेजा जाता है और क्या है इसके पीछे का धार्मिक महत्व.
क्या होता है सिंधारा? (What is Teej Sindhara?)
सिंधारा शब्द ‘सिंदूर’ से लिया गया है, जो सुहाग की निशानी माना जाता है. सिंधारा वो होता है, जो माता-पिता अपनी बेटी को सावन में आने वाली हरियाली तीज के मौके पर भेजते हैं. इसमें 16 श्रृंगार का सामान और मिठाइयां शामिल होती हैं. सिंधारा में भेजे गए वस्त्र और श्रृंगार बेटी की खुशहाली और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं. साथ ही, यह परंपरा माता-पिता के उस भाव को दर्शाती है जिसमें वे अपनी बेटी के सुखद दांपत्य जीवन की मंगल कामना करते हैं.
क्यों भेजा जाता है तीज का सिंधारा?
मान्यता है कि सावन के महीने में माता पार्वती ने कठोर तप करके भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था. उसी की याद में महिलाएं हरियाली तीज का व्रत करती हैं और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं. ऐसे में मायके से भेजा गया सिंधारा माता-पिता की ओर से बेटी के सौभाग्य की कामना का प्रतीक माना जाता है. विशेष रूप से नवविवाहित बेटियों के लिए यह परंपरा और भी खास होती है. यह मायके का स्नेह, संरक्षण और आशीर्वाद लेकर आता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











