
Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज पर आज भूलकर भी ना कर बैठें ये 6 गलतियां
AajTak
शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए हरियाली तीज क व्रत रखती हैं. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय चीजें अर्पित की जाती हैं. आइए हरियाली तीज के मौके पर आज आपको 6 ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं जो व्रत के दौरान लोगों से जाने-अनजाने होती हैं.
भगवान शिव के प्रिय सावन के महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है. इस दिन कुआंरी और सुहागिन महिलाएं उपवास करती हैं. कुआंरी लड़कियां मनचाहे वर के लिए यह व्रत रखती हैं. जबकि शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रिय चीजें अर्पित की जाती हैं. आइए हरियाली तीज के मौके पर आज आपको 6 ऐसी गलतियों के बारे में बताते हैं जो व्रत के दौरान लोगों से जाने-अनजाने होती हैं.
1. इस दिन उपवास रखना लाभकारी होता है. अगर व्रत न रख पाएं तो केवल सात्विक आहार ग्रहण करें. इस दिन भूलकर भी लहसुन, प्याज या मांस, मदिरा पान का सेवन ना करें.
2. हरियाली तीज पर महिलाओं को काले, सफेद या भूरे रंग के वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए. काला रंग शोक और दुख का प्रतीक है. काले रंग का प्रयोग करने से वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं.
3. हरियाली तीज के दिन व्रत रखने वाली सुहागिनों को क्रोध से बचना चाहिए. मन को शांत रखने का प्रयास करें. इस दिन किसी को अपशब्द कहने या अपमान करने से भी बचें.
4. हरियाली तीज के दौरान रातभर सोने से बचना चाहिए. इसकी बजाए माता का भजन-कीर्तन करें. आप ईश्वर का मंत्रोच्चारण भी कर सकते हैं.
5. हरियाली तीज की सामग्री कभी भी मंगलवार के दिन नहीं खरीदनी चाहिए. यदि सुहाग से जुड़ी कोई भी चीज आपने मंगलवार को खरीदी है तो इस दिन उसका प्रयोग बिल्कुल ना करें.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










