
Hariyali Teej 2021: हरियाली तीज पर न करें ये काम, माना जाता है अशुभ
AajTak
हरियाली तीज में महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं. इस दिन शिव-पार्वती की पूजा से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है. ये दिन भगवान शिव और मां पार्वती के पुनर्मिलन के पर्व के रूप में मनाया जाता है. इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है, विवाह योग्य कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
हरियाली तीज में महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं. इस दिन शिव-पार्वती की पूजा से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है. ये दिन भगवान शिव और मां पार्वती के पुनर्मिलन के पर्व के रूप में मनाया जाता है. इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है, विवाह योग्य कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है और सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस व्रत को पूरे विधि-विधान से किया जाता है और कुछ काम करने की मनाही होती है. हरियाली तीज व्रत में काले और सफेद कपड़ों को भूल से भी नहीं पहनना चाहिए. पूजा-पाठ और व्रत में सुहागिनों का इस रंग के वस्त्र पहनना अशुभ माना जाता है. ठीक ऐसे ही काली रंग की चूड़ियां भी आज के दिन नहीं पहननी चाहिए. हरियाली तीज व्रत में सुहागिन महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए. ये उल्लास और पति की लंबी उम्र का प्रतीक माना जाता है. तीज का व्रत करते समय किसी पर भी क्रोध नहीं करना चाहिए. इस दिन महिलाओं को पूरे शांत मन से पूजा-पाठ में भाग लेना चाहिए. मन मे किसी भी तरह का नकारात्मक विचार ना लाएं और दूसरों का अपमान करने से बचें. व्रत के दौरान लड़ाई-झगड़े से दूर रहना चाहिए. हरियाली तीज का व्रत बहुत ही फलदायी माना जाता है. इस दौरान किसी भी तरह के लालच या छल-कपट से बचना चाहिए.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












