
Harda Fire Tragedy: 2 घंटे से आग पर काबू नहीं, CM मोहन यादव ने मंत्री और DG को हेलीकॉप्टर से किया रवाना
AajTak
Harda Fire tragedy: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से जाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और AIIMS भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है.
मध्य प्रदेश के हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आनन फानन में अधिकारियों की बैठक बुलाई. घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी तलब की. तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से जाने के निर्देश दिए हैं.
CM यादव ने साथ ही भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और AIIMS भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है. इंदौर, भोपाल से फायर ब्रिगेड की दमकलों को भेजा जा रहा है. राहत कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं. देखें Video:-
कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि मंगलवार को मध्य प्रदेश के हरदा शहर में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई और 59 अन्य घायल हो गए. उन्होंने कहा कि यूनिट में और उसके आसपास कई लोगों के फंसे होने की भी आशंका है.
घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए जिसमें घटनास्थल पर रुक-रुक कर हो रहे विस्फोटों के साथ आग और लोग खुद को बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं. देखें Video:-
उधर, भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबंधित अधिकारियों से बात की और घटना का विवरण मांगा. सीएम ने मंत्री उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी और महानिदेशक होम गार्ड अरविंद कुमार को हेलीकॉप्टर से हरदा पहुंचने का निर्देश दिया.
अधिकारी ने कहा कि इंदौर, भोपाल के अस्पतालों और राज्य की राजधानी में एम्स की बर्न इकाइयों को किसी भी आपात स्थिति के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. आग पर काबू पाने के लिए इंदौर और भोपाल से भी दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं. देखें Video:-

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










