Happy Fathers Day 2021: 40 साल की उम्र के बाद हर पिता की डाइट में शामिल होनी चाहिए ये 10 चीेजें
AajTak
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं. खासतौर से 40 साल की उम्र के बाद शरीर को विटामिन और मिनरल्स की खास जरूरत पड़ती है. इनकी कमी से शरीर को कई तरह के नुकसान होने लगती है. आइए जानते हैं उन पोषक तत्वों के बारे में जो बढ़ती उम्र में शरीर के लिए जरूरी माने जाते हैं.
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं. खासतौर से 40 साल की उम्र के बाद शरीर को विटामिन और मिनरल्स की खास जरूरत पड़ती है. इनकी कमी से शरीर को कई तरह के नुकसान होने लगती है. आइए फादर्स डे के मौके पर उन पोषक तत्वों के बारे में जानते हैं जो 40 से ज्यादा उम्र के हर पिता की डाइट में जरूर शामिल होनी चाहिए. ताकि वे एक सेहतमंद लाइफ को एंजॉय कर सकें. कैल्शियम- उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपका शरीर जितना मिनरल्स अवशोषित करता है, उससे कहीं ज्यादा ये कम होने लगता है. इसकी वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है. खासतौर से मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ये दिक्कत ज्यादा होती है. कैल्शियम मांसपेशियों, नसों, कोशिकाओं और रक्त वाहिकाओं को ठीक से काम करने में मदद करता है. इसका अधिकांश भाग खाने से मिलता है. 50 से अधिक महिलाओं और 70 से अधिक पुरुषों को अन्य वयस्कों की तुलना में लगभग 20% अधिक कैल्शियम लेना चाहिए. डाइट में दूध, दही और पनीर जरूर लें. विटामिन B12- यह खून और तंत्रिका कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है. नेचुरल तरीके से इसे मांस, मछली, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट से प्राप्त किया जा सकता है. दवाओं और B12 फोर्टिफाइड फूड के जरिए इसे प्राप्त किया जा सकता है. 50 से अधिक उम्र के 30% लोगों में एट्रोफिक गैस्ट्रिटिस होता है, जिससे आपके शरीर के लिए इसे खाद्य पदार्थों से लेना मुश्किल हो जाता है. आप सप्लीमेंट के जरिए भी इसे ले सकते हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












