
Happy Birthday Virat Kohli: 'दुनिया इंतजार कर रही...', विराट कोहली के बर्थडे पर युवराज सिंह का दिल छूने वाला पोस्ट, VIDEO
AajTak
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का आज बर्थडे है. इस मौके पर सिक्सर किंग युवराज सिंह ने एक दिल छूने वाला पोस्ट शेयर किया. युवी ने कहा कि दुनिया आपकी मजबूत वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले युवी का यह पोस्ट कोहली का उत्साह बढ़ाने का काम कर सकता है.
Happy Birthday Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज (5 नवंबर) को 36 साल के हो गए हैं. किंग कोहली के लिए यह बर्थडे खास नहीं रहा है, क्योंकि वो खराब फॉर्मे से जूझ रहे हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप किया. इस सीरीज में कोहली ने 6 पारियों में सिर्फ 93 रन बनाए.
इसी बीच कोहली के पूर्व टीममेट और सिक्सर किंग युवराज सिंह ने एक दिल छूने वाला पोस्ट शेयर किया. युवी ने कहा कि दुनिया आपकी मजबूत वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले युवी का यह पोस्ट कोहली का उत्साह बढ़ाने का काम कर सकता है.
सिक्सर किंग ने एक वीडियो भी शेयर किया
युवी ने लिखा- किंग कोहली आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं. हमारी असफलताओं से सबसे बेहतरीन वापसी होती है और दुनिया आपकी मजबूत वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है. आपने पहले भी ऐसा किया है और मुझे यकीन है कि आप इसे फिर से करेंगे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












