
Happy Birthday: भारतीय क्रिकेट के लिए सेलिब्रेशन का दिन, 5 खिलाड़ी आज मना रहे अपना जन्मदिन, एक खिलाड़ी ले चुका है संन्यास
ABP News
Team India: इन 5 खिलाड़ियों में से 3 खिलाड़ी इस वक्त टीम इंडिया का हिस्सा हैं, जबकि एक खिलाड़ी संन्यास ले चुका है. इनके अलावा एक बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहा है.
Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट के लिए 6 दिसंबर का दिन बेहद खास है. इस दिन एक दो नहीं, बल्कि 5 क्रिकेटर अपना जन्मदिन मनाते हैं. आपको जानकर हैरानी हो रही होगी लेकिन यह बात सच है. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इनके अलावा भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान देने वाले दिग्गज खिलाड़ी आरपी सिंह (RP Singh) और घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे करुण नायर (Karun Nair) का आज बर्थडे है. यह सभी खिलाड़ी अपने करियर में तमाम उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं.
आरपी सिंहपूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. वे साल 2007 में T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. उन्होंने उस विश्वकप के सात मैचों में 12 विकेट हासिल कर तहलका मचाया था. उन्होंने सितंबर 2018 में क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था.

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी रचाने वाले हैं.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
Team India Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.










