
Happiness Report में पाकिस्तान, ईरान से भी पिछड़ा भारत, जानें पहले पायदान पर कौन
AajTak
World Happiness Report 2025: भारत खुशहाल रहने के मामले में दुनिया के कई गरीब और अस्थिर देशों से भी पीछे है. यहां के लोग पाकिस्तान, ईरान, यूक्रेन जैसे देशों के लोगों से भी ज्यादा दुखी है. वहीं, स्वीडन दुनिया का सबसे खुशहाल देश है.
गुरुवार को यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर ने गैलप और यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क के साथ मिलकर वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 प्रकाशित की. रिपोर्ट के अनुसार भारत 147 देशों में से 118वें स्थान पर है. भारत खुशहाली के मामले में पाकिस्तान(109वें), नेपाल (92वें), ईरान (100वें), फिलिस्तीन (103वें) और यूक्रेन (105वें) से भी पीछे है. यह रैंकिंग 2022-2024 के दौरान देशों के प्रति व्यक्ति आय, सामाजिक समर्थन, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार की धारणा जैसे कारकों के आधार पर तैयार की गई है.
हैपिनेस रिपोर्ट में इस साल भारत का स्कोर हालांकि सुधरा है. यह सुधरकर 4.389 हो गया है लेकिन भ्रष्टाचार की धारणा और लोगों के बीच उदारता की कमी ने इसकी रैंकिंग पर नकारात्मक असर डाला है.
उत्तरी यूरोप का नॉर्डिक देश फिनलैंड लगातार आठवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना हुआ है, जिसका औसत स्कोर 7.736 है. रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि जिन देशों के नागरिक दूसरों की दयालुता और ईमानदारी पर भरोसा करते हैं, उनमें खुशी का स्तर अधिक होता है.
उदाहरण के लिए, फिनलैंड के लोगों को भरोसा होता है कि अगर उनका पर्स खोया तो उन्हें वापस मिल जाएगा, साथ ही खोया हुआ पर्स मिलने की संभावना भी वहां सबसे ज्यादा है. यह मजबूत सामाजिक विश्वास को दिखाता है.
भारत के स्कोर में मामूली सुधार एक सकारात्मक संकेत है फिर भी अगर भारत में खुशहाली बढ़ानी है तो सामाजिक समर्थन, भ्रष्टाचार और उदारता के क्षेत्र में काम करना होगा.
खुशहाली को लेकर क्या बोले शोधकर्ता?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









