
Hanuman Jayanti Wishes: हनुमान जयंती पर अपनों को दें बधाई, भेजें ये शुभकामनाएं संदेश
AajTak
Happy Hanuman Jayanti: देशभर में आज, 11 अप्रैल 2025 को हनुमान जयंती मनाई जा रही है. श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी ज्ञान, बुद्धि, विद्या और बल का प्रतीक माने जाते हैं. बजरंगबली के जन्मोत्सव के खास मौके पर अपने दोस्तों और करीबियों को हनुमान जी की भक्ति से भरे शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.
Hanuman Jayanti 2025 Wishes in Hindi: हनुमान जयंती चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है. हनुमान जयंती को बजरंगबली के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस बार चैत्र पूर्णिमा 12 अप्रैल को मनाई जा रही है. बजरंगबली के जन्मोत्सव के मौके पर आप अपने दोस्तों-करीबियों को सोशल मीडिया के जरिए हनुमान जी की भक्ति से लीन शुभकामना संदेश भेज सकते हैं.
> करते तुम भक्तों के सपने पूरे मां अंजनी के तुम हो राजदुलारे राम-सीता को लगते सबसे प्यारे.Happy Hanuman Jayanti!
>संकट मोचन नाम तिहारो, संकट हरो हनुमान प्यारे. बजरंगबली की कृपा आप पर सदैव बनी रहे.हनुमान जयंती 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!
>रामदूत अतुलित बलधामा रामदूत अतुलित बलधामा, अंजनीपुत्र पवनसुत नामा. हनुमान जी की कृपा से आपका जीवन बल, बुद्धि और भक्ति से भर जाए.हनुमान जयंती 2025 की मंगलमय शुभकामनाएं!

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











