
Hammer Ultra ChargeZ30 Review: फोन से चिपक जाता है पावर बैंक, मिलती है फास्ट चार्जिंग
AajTak
Hammer Power bank Review: मार्केट में मैगसेफ सपोर्ट वाले कई पावर बैंक मिलते हैं. ऐसे ही एक पावर बैंक को हम पिछले कुछ दिनों से इस्तेमाल कर रहे हैं. ये पावर बैंक 10000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो Hammer ब्रांड का है. ये पावर बैंक फोन के पीछे चिपक जाता है. आइए जानते हैं इस पावर बैंक को खरीदना चाहिए या नहीं.
Hammer स्मार्टफोन एक्सेसीरज और ऑडियो प्रोडक्ट्स बनाता है. कंपनी का फोकस अफोर्डेबल प्रोडक्ट्स को तैयार करना है. कंपनी के पोर्टफोलियो में पावर बैंक, ऑडियो प्रोडक्ट्स और चार्जिंग एक्सेसरीज मिलती हैं. पिछले कुछ दिनों से हम कंपनी का एक पावर बैंक यूज कर रहे हैं.
ये पावर बैंक मैगसेफ चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. Hammer Ultra ChargeZ30 में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. इसमें 10000mAh की बैटरी लगी है. पिछले कुछ दिनों के यूज के बाद हम ये बता सकते हैं कि इस पावर बैंक को किसे खरीदना चाहिए और किसे नहीं.
Hammer Ultra ChargeZ30 ब्रिक स्टाइल डिजाइन के साथ आता है. इसमें एक डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर पावर बैंक का बैटरी स्टेटस दिखाता है. डिस्प्ले के बगल में ही पावर बटन दी गई है. इस पावर बैंक में डुअल टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है. बॉक्स में एक अच्छी क्वालिटी का चार्जिंग केबल मिलता है.
यह भी पढ़ें: Pebble Qore 2 Review: बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड, पूरे महीेने चलती है बैटरी
ये पावर बैंक मैग्नेटिक चार्जिंग के साथ आता है. इसमें MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. पावर बैंक 22.5W की चार्जिंग सपोर्ट करता है. पावर बैंक की बिल्ड क्वालिटी बहुत अच्छी है और ये देखने में प्रीमियम लगता है. आप इसे फोन के पीछे चिपका सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












