
Haircare: दोमुंहे बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान तरीके, पाएं मजबूत और चमकदार बाल
AajTak
Haircare: अधिकतर लोग इससे बचने के लिए बार-बार हेयर कट कराते हैं लेकिन यह इसका इलाज नहीं है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो हम आपको कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनसे आप स्प्लिट एंड्स से छुटकारा पा सकती हैं.
आजकल हर कोई बालों की समस्याओं से जूझ रहा है. पॉल्यूशन, गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल का असर बालों की सेहत पर भी पड़ता है, जिससे वे रूखे और बेजान हो जाते हैं. खासतौर पर लड़कियां दोमुंहे बालों (स्प्लिट एंड्स) की समस्या से ज्यादा परेशान रहती हैं. दोमुंहे बालों की वजह से हेयर ग्रोथ भी रुक जाती है, जिससे बाल उलझे और कमजोर दिखते हैं.
अधिकतर लोग इससे बचने के लिए बार-बार हेयर कट कराते हैं लेकिन यह इसका इलाज नहीं है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो हम आपको कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनसे आप स्प्लिट एंड्स से छुटकारा पा सकती हैं.
बालों को अच्छे से मॉइस्चराइज करें
रूखे और दोमुंहे बालों का सबसे बड़ा कारण नमी की कमी होती है. बालों को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने के लिए उन्हें सही तरीके से मॉइस्चराइज करना जरूरी है. इसके लिए हफ्ते में कम से कम दो बार तेल लगाएं. अगर आपके बाल बहुत अधिक रूखे हैं तो गुनगुने नारियल, बादाम या अरगन ऑयल लगाएं. बाल धोने से पहले हल्के हाथों से स्कैल्प और बालों की लंबाई पर भी तेल लगाएं. हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि बालों को डीप न्यूट्रिशन मिले और वे लंबे समय तक नमी बनाए रखें.
हीटिंग टूल्स से बचें
बार-बार स्ट्रेटनर, कर्लर या ब्लो-ड्रायर का इस्तेमाल करने से बालों की नमी खत्म हो जाती है, जिससे वे जल्दी दोमुंहे हो जाते हैं. इसलिए हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल कम से कम करें. अगर जरूरी हो तो हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे लगाकर हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करें. साथ ही हेयर कलरिंग, रीबॉन्डिंग या केमिकल ट्रीटमेंट से बचें क्योंकि ये बालों को कमजोर बना सकते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











