
H-1B से B-1 Visa पर स्विच करने के बाद ऐसे बदली लाइफ, भारतीय व्यक्ति का वीडियो वायरल
AajTak
एक इंडियन बिजनेसमैन ने बताया कि कैसे H1B वीजा से B-1 वीजा पर स्विच करने के बाद उनके लाइफ में काफी पॉजिटिव बदलाव आया है. एक वायरल वीडियो में, उन्होंने बताया कि कैसे इस बदलाव ने उन्हें अपने करियर पर ज्यादा आजादी, स्थिरता और नियंत्रण दिया.
एक इंडियन बिजनेसमैन ने बताया कि जब उन्होंने H-1B वीजा से B-1 वीजा पर स्विच किया, तो उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. उन्होंने कहा कि यह कदम उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ था. इससे उन्हें अपने लाइफ में फिर से कंट्रोल और पॉजिटिविटी फील हो रहा है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अनिरुद्ध ने कहा- "यह मेरी सच्ची कहानी है. मैं 9 साल तक H-1B वीजा पर था, फिर B-1 वीजा पर आया और तभी मेरी ज़िंदगी बदल गई."
उन्होंने दोनों वीज़ा के अनुभवों की तुलना करते हुए कहा:
अनिरुद्ध ने बताया कि B-1 वीजा पर आने के बाद उनका जीवन काफी आसान और रोमांचक हो गया. उन्होंने कहा-
मैंने बस भरोसे के साथ एक बड़ा कदम उठाया और वह सही साबित हुआ. जल्द ही मैं बताऊंगा कि मैंने यह कैसे किया, तब तक मेरे अपडेट्स के लिए मुझे फॉलो करें!" उन्होंने यह भी बताया कि अब वह पूरी तरह भारत में रहते हैं और केवल सम्मेलनों या मीटिंग के लिए ही अमेरिका जाते हैं.
वायरल वीडियो यहां देखें:
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल अनिरुद्ध की पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. यह उस समय सामने आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया नियम लागू किया, जिसके मुताबिक अब हर नए H-1B वीजा के लिए कंपनियों को 100,000 डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) एक बार में देने होंगे. इस नियम का असर यह होगा कि कई कंपनियां अब इतने महंगे वीजा के लिए कम लोगों को ही नौकरी देगा, जिससे भारतीय पेशेवरों के लिए अमेरिका में काम करने के मौके कम हो सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












