
H-1B वीजा विवाद पर जब मस्क ने कहा था- 'मैं ऐसी जंग छेड़ दूंगा, जिसकी तुम कल्पना भी नहीं कर सकते'
AajTak
टेक उद्यमी एलन मस्क ने H-1B वीज़ा की अहमियत पर अपनी राय रखते हुए कहा कि कई महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने SpaceX, Tesla और सैकड़ों कंपनियां बनाई, अमेरिका में इसी वीजा की वजह से हैं.
टेक उद्योग के दिग्गज एलन मस्क ने पिछले साल दिसंबर में H-1B वीजा विवाद को लेकर एक कड़ा बयान दिया था. मस्क ने अपनी पोस्ट में कहा था, "मैं इस मुद्दे पर ऐसी जंग छेड़ दूंगा जिसकी तुम कल्पना भी नहीं कर सकते." उन्होंने यह स्पष्ट किया कि H-1B वीज़ा न केवल उनकी कंपनियों के लिए, बल्कि अमेरिका की टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के लिए बेहद जरूरी है. मस्क ने H-1B वीजा की अहमियत पर अपनी राय रखते हुए कहा -“मैं अमेरिका में इसलिए हूं, और मेरे जैसे कई अहम लोग भी हैं जिन्होंने SpaceX, Tesla और सैकड़ों कंपनियां बनाकर अमेरिका को मजबूत किया, यह सब H-1B वीजा की वजह से संभव हुआ है. ''
मस्क ने गुस्से में कहा- '' Fuck yourself in the face. I will go to war on this issue the likes of which you cannot possibly comprehend. जिसका साफ मतलब है मस्क का कहना है कि एक बड़ा कदम लेकर पीछे हटो. मैं इस मुद्दे पर ऐसी जंग छेड़ दूंगा जिसकी तुम कल्पना भी नहीं कर सकते. ”यानी एलन मस्क बहुत गुस्से में हैं और ये साफ कर रहे हैं कि H1B वीजा के मसले पर वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.
एलन मस्क हैं H-1B वीजा के बड़े समर्थक एलन मस्क अपनी कंपनियों की सफलता के लिए विदेशी कामगारों पर भरोसा करते हैं और H-1B वीजा का बहुत समर्थन करते हैं. बड़ी टेक कंपनियां जैसे अमेजन, कॉग्निज़ेंट और इंफोसिस भी H-1B वीज़ा के जरिए कुशल कामगारों को अपनी टीम में शामिल करती हैं. H-1B वीज़ा प्रोग्राम के बड़े समर्थक मस्क इसे अपने निजी अनुभव और कारोबारी जरूरतों दोनों के आधार पर समर्थन देते हैं. बड़ी पदों के लिए टेस्ला अब विदेशी प्रतिभाओं पर लगातार निर्भर हो रही है. नेशनल फाउंडेशन फॉर अमेरिकन पॉलिसी की रिपोर्ट के अनुसार 2024 में टेस्ला H-1B वीजा देने वाली कंपनियों की लिस्ट में 16वें नंबर पर थी.
H-1B वीजा पर अमेरिका आए थे मस्क एलन मस्क ने अपने करियर की शुरुआत H-1B वीजा पर अमेरिका में काम करके की थी. बाद में वह इसके बड़े समर्थक बन गए. मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि वे उन लोगों में से हैं जिन्होंने H-1B वीजा पर आकर टेस्ला, स्पेसएक्स और कई अन्य कंपनियां बनाई और अमेरिका को मजबूत किया. उन्होंने कहा कि इसके समर्थन में वे जरूरत पड़ी तो संघर्ष करने के लिए भी तैयार हैं.
क्या है H-1B वीजा H‑1B वीजा एक प्रकार का अस्थायी वर्क वीजा है, जो अमेरिका की कंपनियों को विदेशी कुशल कर्मचारियों को काम पर रखने की अनुमति देता है. आसान भाषा में कहें तो अगर कोई विदेशी कर्मचारी किसी टेक कंपनी या दूसरी बड़ी कंपनी में विशेष काम करने के लिए आता है, तो उसे H‑1B वीज़ा मिलता है. ये वीज़ा आमतौर पर तीन साल के लिए होता है, जिसे बढ़ाकर छह साल तक किया जा सकता है. इसके जरिए विदेशी लोग अमेरिका में काम और पैसा कमाने आते हैं, और कंपनियां अपनी नौकरी के लिए अच्छे कुशल कामगार रख पाती हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










