
H-1B वीजा नियम में बदलाव की उम्मीद! डॉक्टरों को 1 लाख डॉलर के शुल्क से छूट से सकता है अमेरिका
AajTak
H-1B वीजा शुल्क को लेकर भारत में हडकंप मचा हुआ है. इस बीच ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि विदेशी डॉक्टरों को $100,000 की फीस से छूट मिल सकती है. दरअसल अमेरिका में बड़ी संख्या में अस्पताल विदेशी डॉक्टरों पर निर्भर हैं.
ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए 100,000 डॉलर के H-1B वीजा शुल्क से विदेशी डॉक्टरों को छूट मिल सकती है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस कदम से उन अमेरिकी अस्पतालों को बड़ी राहत मिलेगी जो दूरदराज के क्षेत्रों में विदेशी-प्रशिक्षित डॉक्टरों पर निर्भर हैं.
यह खबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 19 सितंबर को एक नए कानून पर हस्ताक्षर करने के बाद आई है, जिसमें कुछ गैर-अप्रवासी श्रमिकों के प्रवेश पर एक लाख डॉलर का शुल्क लगाया गया था. इस घोषणा के बाद से, भारतीय आईटी क्षेत्र में हड़कंप मच गया था.
मेयो क्लिनिक, क्लीवलैंड क्लिनिक और सेंट जूड हॉस्पिटल जैसी शीर्ष संस्थाएं H-1B वीज़ा पर भारी निर्भर हैं. अकेले मेयो के पास 300 से ज़्यादा स्वीकृत वीज़ा हैं. इन संगठनों के लिए, प्रस्तावित शुल्क से लाखों डॉलर की अतिरिक्त श्रम लागत बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें: गिरते टूरिज्म के बीच इंडियंस के लिए लगाया नया वीजा शुल्क, कहीं अमेरिका को ये महंगा न पड़ जाए?
मेडिकल सेक्टर में स्टाफ की कमी
कई अमेरिकी हेल्थ सिस्टम, मेडिकल रेजिडेंट्स और विशेषज्ञों को लाने के लिए H-1B वीजा पर बहुत अधिक निर्भर हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहां अमेरिकी-प्रशिक्षित पेशेवर काम करना पसंद नहीं करते. अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन (AMA) ने चेतावनी दी थी कि भारी शुल्क डॉक्टरों की भारी कमी को और बढ़ा देगा। फिलहाल 7.6 करोड़ से अधिक अमेरिकी ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं जहां प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सकों की भारी कमी है।

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









