
Guru Shukra Kendra Yog: गुरु-शुक्र आज बनाएंगे केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
AajTak
Guru Shukra Kendra Yog: 3 नवंबर यानी आज गुरु शुक्र का केंद्र दृष्टि राजयोग का निर्माण करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में केंद्र दृष्टि राजयोग बहुत ही शुभ माना जाता है. तो चलिए जानते हैं कि इस राजयोग से कौन सी राशियां लकी साबित होने वाली हैं.
Guru Shukra Kendra Yog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को जीवन में ऐश्वर्य, भौतिक सुख-सुविधाओं, आकर्षण, प्रेम, सौंदर्य, कला, दांपत्य सुख और वैभव का कारक माना गया है. शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. दरअसल, 2 नवंबर को शुक्र देव अपनी स्वयं की राशि तुला में प्रवेश करके मालव्य राजयोग का निर्माण किया है. यह योग ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है. यह योग व्यक्ति के जीवन में वैभव, आकर्षण, आर्थिक समृद्धि और सामाजिक प्रतिष्ठा लाता है. इसके अलावा, 3 नवंबर यानी आज गुरु (बृहस्पति) और शुक्र के बीच केंद्र से दृष्टि संबंध भी बनेगा, जिसे केंद्र दृष्टि राजयोग कहा जाता है. यह संयोग न केवल शुभ फल लाएगा, बल्कि कुछ राशियों के जीवन में आर्थिक सुधार भी लेकर आएगा
1. मेष
शुक्र गुरु के केंद्र दृष्टि राजयोग से मेष राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है. इस योग के बनने से आर्थिक लाभ होगा. हर कार्य में फायदा होगा. साथ ही, व्यापार भी ऊंचाइयों पर पहुंचेगा. यात्रा का संयोग बन रहा है. भाग्य का साथ प्राप्त होगा. धार्मिक कार्यों से संबंध बढ़ेगा. करियर में तरक्की का योग बन रहा है. विदेश से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा.
2. मिथुन
शुक्र गुरु के केंद्र दृष्टि योग से मिथुन राशि वालों के जीवन में पैसे कमाने का योग बन रहा है. सम्मान और सुख-सुविधाएं प्राप्त करने के लिए यह समय बहुत ही अच्छा माना जा रहा है. आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अपने कार्यों का उचित फल प्राप्त होगा. नए निवेश से फायदा मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से प्रशंसा और पद-प्रतिष्ठा मिलने के योग हैं. परिवार का तनाव दूर होगा.
3. मीन

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











