
Guru Rahu Yuti: मेष राशि में 36 साल बाद गुरु-राहु की युति, इन 7 राशियों को होने वाला है लाभ
AajTak
मेष राशि में बृहस्पति की राहु के साथ युति बन गई है और वो शनि के प्रभाव में रहेंगे. ज्योतिषियों की मानें तो मेष राशि में देव गुरु बृहस्पति और राहु की युति पूरे 36 साल बाद बन रही है. गुरु-राहु की यह युति मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को लाभान्वित कर सकती है.
Guru Rahu Yuti: धन और सौभाग्य के कारक बृहस्पति ग्रह ने 22 अप्रैल को मीन से मेष राशि में प्रवेश कर लिया है. बृहस्पति का यह राशि परिवर्तन मध्यम फलदायी माना जा रहा है. यहां बृहस्पति की राहु के साथ युति बन गई है और वो शनि के प्रभाव में रहेंगे. ज्योतिषियों की मानें तो मेष राशि में देव गुरु बृहस्पति और राहु की युति पूरे 36 साल बाद बन रही है. गुरु-राहु की यह युति मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों को लाभान्वित कर सकती है.
मेष- मेष राशि के लग्न भाव में गुरु-राहु की युति बन रही है. आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. करियर में बड़े परिवर्तन होंगे. संतान और विवाह के मामलों में तेजी आएगी. नियमित रूप से धर्मस्थान पर जाते रहें.
वृष- वृषभ राशि वाले स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखें. मुकदमेबाजी, कारावास और अपयश से बचाव करें. संतान पक्ष और वैवाहिक जीवन का ध्यान रखें. नियमित रूप से बृहस्पति मंत्र का जप करें.
मिथुन- संतान पक्ष की उन्नति होगी. विवाह तय होने का योग बनता है. आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार होता जाएगा. अहंकार से बचें, पूजा उपासना पर ध्यान दें.
कर्क- कर्क राशि के लिए करियर में बड़े परिवर्तनों का समय रहेगा. स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रह सकता है. संतान और विवाह के मामलों में विलम्ब होगा. गुरु मंत्र का जप करें या शिव जी की उपासना करें.
सिंह- स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में लगातार सुधार होगा. संतान पक्ष की विशेष उन्नति होगी. इस समय विवाह और संतान के मामलों में तेजी आएगी. नियमित रूप से हल्दी मिला हुआ जल सूर्य देव को अर्पित करें.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











