
Gujarat Weather: गुजरात में बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, IMD ने इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. वहीं, आज यानी 5 सितंबर को कच्छ, मोरबी, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, महेसाणा, सूरत, भरूच, वलसाड, नवसारी, दमन, दादरा और नगर हवेली में भारी बारिश का येलो अलर्ट है.
गुजरात में बारिश का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय हो गया है. इससे तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा एक मॉनसून ट्रफ राजस्थान के जैसलमेर और उदयपुर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक भी बना हुआ है. इसके असर से गुजरात में अब भी आफत वाली बारिश का खतरा बना हुआ है. खासकर दक्षिण गुजरात के जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है.
गुजरात में 31 जिलों के 133 तालुका में बीते 24 घंटों में बारिश दर्ज की गई है. सबसे अधिक बारिश पाटन जिले के सांतलपुर में 3 इंच और महेसाणा के बेचराजी में 2.5 इंच हुई. बीतें 24 घंटों में गुजरात के 3 तालुका में 2 इंच से ज्यादा, 11 तालुका में 1 इंच से ज्यादा तो 119 तालुकाओं में 1 इंच से कम बारिश दर्ज की गई है.
अहमदाबाद का मौसम अहमदाबाद में तेज बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अहमदाबाद में 5 और 6 सितंबर को मध्यम बारिश तो वहीं 7 और 8 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 9 सितंबर को बारिश की तीव्रता में कमी देखने को मिल सकती है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, गुजरात में 8 सितंबर तक किसी भी जिले में बारिश का रेड या ऑरेंज अलर्ट नहीं है. वहीं, आज यानी 5 सितंबर को कच्छ, मोरबी, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, महेसाणा, सूरत, भरूच, वलसाड, नवसारी, दमन, दादरा और नगर हवेली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 6 सितंबर को वलसाड, नवसारी, दमन, दादरा और नगर हवेली, कच्छ, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, महेसाणा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
गुजरात में 7 सितंबर को बनासकांठा, वलसाड, नवसारी, दमन, दादरा और नगर हवेली में तो 8 सितंबर को वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि गुजरात में 1 जून से अब तक सीजन की कुल 118% से ज्यादा वर्षा दर्ज हुई है. सबसे अधिक कच्छ में 183%, सौराष्ट्र में 127%, दक्षिण गुजरात में 121%, मध्य पूर्व गुजरात में 115% और उत्तर गुजरात में 99% से अधिक बारिश हुई है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








