
Gujarat New CM: कल होगा भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण समारोह, साथ में 15 मंत्री ले सकते हैं शपथ
ABP News
Gujarat New CM: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि भूपेंद्र पटेल को बीजेपी विधायक दल के नए नेता के तौर पर चुना गया है. अब भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे.
Gujarat New CM: विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद गुजरात के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है. भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) को गुजरात का नया सीएम बनाया गया है. अब शाम को भूपेंद्र पटेल राज्यपाल से मुलाकात करने वाले हैं और माना जा रहा है कि कल भूपेंद्र पटेल सीएम पद की शपथ लेंगे. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि भूपेंद्र पटेल को बीजेपी विधायक दल के नए नेता के तौर पर चुना गया है. अब भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे. शाम 5.30 बजे भूपेंद्र पटेल राज्यपाल से मिलने जाएंगे. इसके बाद कल भूपेंद्र पटेल शपथ ग्रहण कर सकते हैं. वहीं कहा जा रहा है कि भूपेंद्र पटेल के साथ 15 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं.More Related News

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को टैरिफ पर लगा झटका तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
US Supreme Court on Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है. कोर्ट ने ट्रंप का टैरिफ पलट दिया है. कांग्रेस ने इस फैसले पर बड़ा बयान दिया है.

गुरुग्राम: लिव-इन में रह रहे 19 साल के लड़के ने गर्लफ्रेंड को बांधकर पीटा, लड़की की मां ने की शिकायत
Gurugram News: गुरुग्राम के बादशाहपुर में 19 वर्षीय शिवम ने लिव इन पार्टनर को बंधक बनाकर पीटा. त्रिपुरा की रहने वाली है छात्रा, पार्टनर शक के आधार पर की मारपीट. दोनों शादी की बात चल भी रही थी.











