
Gujarat CM Resigns: आज दोपहर गुजरात को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, जानिए कौन-कौन हैं दावेदार
ABP News
पिछले साल दिसंबर में तय हो गया था कि पार्टी मुख्यमंत्री बदलेगी, विजय रुपाणी को तब बता दिया गया था कि आपके पांच साल पूरे होने के बाद पार्टी नया मुख्यमंत्री राज्य में देगी.
अहमदाबाद: गुजरात को आज दोपहर नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के इस्तीफे के चलते विधायक दल की बैठक रविवार दोपहर तीन बजे बुलाई गयी है. इस बैठक में विधायक दल के नए नेता का चुनाव होगा जो गुजरात का नया मुख्यमंत्री होगा. माना जा रहा है कि अगला मुख्यमंत्री पाटीदार समाज से होगा, हालांकि स्थिति विधायक दल की बैठक के समय ही स्पष्ट हो पाएगी. पार्टी के केंद्र पर्यवेक्षक के तौर पर रविवार सुबह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पहलाद जोशी नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए अहमदाबाद पहुंचेंगे. शनिवार दोपहर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए विधायक दल की बैठक रविवार को बुलाई गयी है, जहां विधायक दल के नए नेता का चुनाव होगा.More Related News













