
Gujarat Assembly Election 2022: आदिवासी इलाके की पाविजेतपुर विधानसभा सीट का क्या है चुनावी समीकरण?
AajTak
आज हम बात कर रहे हैं छोटा उदयपुर जिले की पाविजेतपुर विधानसभा सीट की. हम आपको बताएंगे कि यहां चुनावी समीकरण क्या हैं? इस बार चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी की एंट्री ने बीजेपी और कांग्रेस के लिए मुसीबत बढ़ा दी है. यहां कुल मतदाता 2 लाख 65 हजार 752 हैं.
इस चुनावी दौर में हम बात करते हैं, छोटा उदयपुर जिले की पाविजेतपुर विधानसभा सीट के बारे में. यह आदिवासी सीट है. यह सीट इसलिए भी अहम मानी जाती है, क्योकि इस सीट पर पिछले दो चुनाव में एक भी पार्टी ने दोबारा जीत हासिल नहीं की है.
मतदाताओं के आंकड़े
पाविजेतपुर विधानसभा सीट पर कुल मतदाता 2 लाख 65 हजार 752 हैं. इसमें 1 लाख 36 हजार 720 पुरुष मतदाता और 1 लाख 29 हजार 32 महिलाएं मतदाता शामिल हैं. यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व है.
राजकीय स्थिति
पाविजेतपुर विधानसभा सीट पर वर्तमान विधायक कांग्रेस के सुखराम राठवा है. पिछली बार इनको कुल 7 हजार 770 वोट मिले थे और बीजेपी के जयंती राठवा को 3 हजार 52 मतों से हराया था. वहीं, बीजेपी के जयंती राठवा को 74 हजार 649 वोट मिले थे. 2012 के चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी. 2017 के चुनाव में कांग्रेस और बीटीपी का गठबंधन था. इसका फायदा कांग्रेस को हुआ था, लेकिन इस बार गठबंधन नहीं है.
इसलिए यहां बीटीपी भी अपना उम्मीदवार खड़ा कर जीत के लिए काफी जोर लगा रही है. इसका मुनाफा भाजपा को हो सकता है. वहीं, इस चुनाव में आम आदमी पार्टी भी अपना उम्मीदवार उतारेगी, जिससे समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










