
Gujarat 10th Board: परीक्षा खत्म होने से पहले ही सोशल मीडिया पर पेपर वायरल
AajTak
Gujarat Paper Leak: अभ्यर्थी हिन्दी का पेपर दे रहे थे तभी सोशल मीडिया पर जवाब के साथ पेपर वायरल हो गया. गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पेपर के लीक होने की आशंका जताई है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
Gujarat Paper Leak: गुजरात 10वीं बोर्ड परीक्षा चल रही हैं. इसी बीच शनिवार को इम्तिहान ख़त्म होने से पहले ही हिन्दी का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिससे विवाद खड़ा हो गया है. अभ्यर्थी हिंदी का पेपर दे रहे थे तभी सोशल मीडिया पर जवाब के साथ पेपर वायरल हो गया. गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पेपर के लीक होने की आशंका जताई है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
पेपर के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतु वाधाणी के इस्तीफे की मांग की है. कांग्रेस ने कहा कि इससे पहले सरकारी भर्ती परीक्ष के पेपर लीक हुए थे, अब 10वीं का पेपर लीक हुआ है, गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतु वाधाणी को अपना इस्तीफ़ा देना चाहिए.
गुजरात शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एजे शाह ने अपने बयान में कहा कि इस घटना को पेपर लीक नहीं कहा जा सकता, हो सकता है किसी छात्र ने पेपर देने के बाद बाहर आकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया हो. शाह ने आगे लेकिन इस पुरे मामले की जांच के लिए सायबर क्राइम की मदद ली जाएगी, मोबाईल में कैसे पेपर आया और वायरल किसने किया इसका पता लगाया जाएगा. आज जो बच्चें इम्तिहान दे रहे थे उनकी तादाद 7.49 लाख हैं.
गुजरात शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि ज जो बच्चें इम्तिहान दे रहे थे उनकी तादाद 7.49 लाख हैं. इम्तिहान 10 बजे शुरू हुआ और सॉशल मीडिया पर 12:45 पेपर वायरल हो गया. क्लास रुम में बच्चों के पास मोबाईल नहीं होते हैं. ऐसे में पेपर वौरल कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है. बच्चों को पेपर 10 बजे लिखने दिया गया था.
बता दें इस साल गुजरात बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 13.98 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. इनमें 10वीं कक्षा के 9.72 लाख और 12वीं कक्षा के 4.26 लाख स्टूडेंट्स शामिल हैं.
ये भी पढ़ें -

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











