
Gujarat में 'फंसी' बीजेपी तो 'हाथ के पंजे' का मिला 'सहारा', AAP ने वीडियो शेयर कर कहा- ये है ILU-ILU
AajTak
Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022: एक वीडियो में रेत में फंसे BJP के वाहन को कांग्रेस के चुनावी अभियान की गाड़ी की मदद से बाहर निकालते देखा जा सकता है. इस पर अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने तंज कसा है और चुनाव में दोनों दलों पर कथित 'जुगलबंदी' का आरोप लगाया है.
Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022: गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले एक बेहद दिलचस्प वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रेत में फंसे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रचार वाहन को कांग्रेस पार्टी की प्रचार गाड़ी की मदद से निकाला गया. सूबे के सियासी मैदान में ताल ठोकर रही आम आदमी पार्टी ने अब इस वीडियो को लेकर चुटकी ली है.
AAP ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर कर लिखा है, ''गुजरात में भाजपा की अटकी हुई चुनावी गाड़ी को बचाने में पूरा जोर लगाती कांग्रेस.. ये है चुनावों में BJP और Congress के ILU-ILU की कहानी.'' देखें पूरा Video:-
दरअसल, प्रतिद्वंदी 'आप' ने गुजरात के चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कथित 'गठजोड़' की ओर इशारा किया है. इस चुनाव के लिए 'आप' अब तक 176 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है. वहीं, अब तक बाकी छह सीटों द्वारका, भावनगर (पश्चिम), खंभालिया, मानसा, विसनगर और खेरालू पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं हुआ है.
बता दें कि चुनाव आयोग गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए बीते 3 नवंबर को कार्यक्रम की घोषणा की थी. पहले चरण में एक दिसंबर को 89 सीट पर वोटिंग होगी. वहीं, पांच दिसंबर को 92 सीट पर मतदान होगा. चुनावी नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे.
पहले चरण के लिए पर्चा दाखिल करने वाली एक गजट अधिसूचना 5 नवंबर को जारी की गई थी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है.
भाजपा ने अब तक कुल 182 विधानसभा क्षेत्रों में से 166 क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. उधर, कांग्रेस पार्टी अब तक कुल 96 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. वहीं, पांच नवंबर से शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया में अब तक कुल 324 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







