
Gujarat: मजदूर के अंगदान से मिली चार लोगों को नई जिंदगी, दान की दो किडनी, हार्ट और लिवर
AajTak
अहमदाबाद के एक सिविल अस्पताल में 155वां अंगदान हुआ. जिससे चार लोगों को नया जीवन मिला, मजदूरी करने वाले उपेंद्र सिंह शिवशंकर 1 जून को गिर पड़े थे. जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी. उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. परिवार की अनुमति मिलने बाद उनका अंगदान हुआ.
गुजरात के अहमदाबाद के एक सिविल अस्पताल में 155वां अंगदान हुआ. उत्तर प्रदेश के रहने वाले उपेंद्र सिंह शिवशंकर ने अपने अंगदान कर चार लोगों को नई जिंदगी दी. मजदूरी करने वाले उपेंद्र सिंह शिवशंकर 1 जून को गिर पड़े थे. जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी. उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उपेंद्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए अहमदाबाद के सिविल होस्पिटल में शिफ्ट किया गया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें ब्रेनडेड घोषित कर दिया.
परिवार की अनुमति के बाद जरूरतमंद मरीजों के लिए दो किडनी, लिवर और हार्ट दान में मिलें. 32 वर्षीय उपेंद्र सिंह के परिवार में मां, दो भाई और दो बहने थी. सिविल के डॉक्टरों ने परिवार के सदस्यों को अंगदान के बारें में जानकारी दी और उनका परिवार इसके लिए तैयार हो गया. ब्रेनडेड उपेंद्र सिंह के अंगदान से दो किडनी, लिवर और हार्ट दान में मिलें.
मजदूर के अंगदान से चार लोगों को मिला नया जीवन
अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल की बात करें तो पिछले तीन सालों में यह 155वां अंगदान था. सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर राकेश जोशी ने बताया कि मृतक के परिवार से अनुमति के बाद दान लिया गया. किडनी और लिवर मेडीसिटी कैंपस के हॉस्पिटल में भेजकर जरूरतमंद मरीज को ट्रांसप्लांट की गई. उनका हार्ट यूएन महेता हॉस्पिटल में भेजा गया.
दो किडनी, लिवर और हार्ट दान में मिला
इस तरह उपेंद्र सिंह ने 4 लोगों को नया जीवन दिया. अहमदाबाद सिविल अस्पताल में पिछले तीन साल में 150 अंगदान हुए हैं. 150 अंगदान के माध्यम से अब तक 483 अंगों का दान प्राप्त हुआ है. जिसकी मदद से 467 लोगों को नया जीवन मिला.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











