
GSEB SSC, HSC Result 2022: रिजल्ट डेट का फेक सर्कुलर हुआ वायरल, गुजरात बोर्ड ने जारी किया नोटिस
AajTak
Gujarat Board 10th, 12th Result 2022 Date: बोर्ड ने कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट GUJCET 2022 रिजल्ट के साथ 12 मई, 2022 को सुबह 10 बजे जारी कर दिए हैं. अन्य स्ट्रीम के रिजल्ट डेट की घोषणा अभी तक नहीं की गई है.
Gujarat Board 10th, 12th Result 2022 Date: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, GSEB ने जानकारी दी है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट आज 17 मई, 2022 को जारी नहीं किए जाएंगे. बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिस जारी कर इसकी सूचना दी है. बोर्ड ने यह नोटिस इसलिए जारी किया है क्योंकि रिजल्ट डेट का एक सर्कुलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जो वास्तव में फेक था.
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 'सोशल मीडिया पर एक फेक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह कहा जा रहा है कि जीएसईबी एसएससी, एचएससी रिजल्ट 17 मई, 2022 को सुबह 8 बजे आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर घोषित किए जाएंगे. वायरल हो रहा सर्कुलर फेक है और गुजरात बोर्ड कक्षा 10 और 12 के रिजल्ट 17 मई को घोषित नहीं किए जाएंगे.'
बोर्ड ने अभी तक आर्ट्स या कॉमर्स स्ट्रीम बोर्ड रिजल्ट डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. आधिकारिक नोटिस में यह भी कहा गया है कि छात्रों, अभिभावकों और स्कूल के प्रधानाचार्यों को ध्यान देना चाहिए कि कक्षा -10 और कक्षा -12 सामान्य स्ट्रीम का परिणाम 17 मई, 2022 को प्रकाशित नहीं किया जाएगा.
गुजरात बोर्ड ने GSEB SSC 2022 परीक्षा 28 मार्च से 09 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की थी. GSEB HSC परीक्षा 28 मार्च से 12 अप्रैल, 2022 तक आयोजित की गई थी. बोर्ड ने कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम के रिजल्ट GUJCET 2022 रिजल्ट के साथ 12 मई, 2022 को सुबह 10 बजे जारी कर दिए हैं. अन्य स्ट्रीम के रिजल्ट अब जल्द जारी किए जाएंगे.
आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











