
Ground Report: सुनसान गलियां, खून से सनी सड़कें और हर तरफ मातम... इजरायल के ये शहर बन चुके हैं 'घोस्ट टाउन'
AajTak
हमास के हमले के बाद इजरायल के दक्षिणी हिस्से में स्थित कई शहर वीरान हो गए हैं. दक्षिणी इजरायल के शहर की गलियों में हिंसा के निशान ताजा है जगह-जगह पर रॉकेट और मिसाइल के टुकड़े बिखरे हैं तो गाड़ियों पर गोलियों के निशान जिंदा है.
इजरायल में आतंकी हमले के बाद इजरायल और हमास के बीच युद्ध का नौवां दिन है. अब दक्षिणी इजरायल के बड़े शहर धीरे-धीरे घोस्ट टाउन या फिर भूतिया शहर में तब्दील हो रहे हैं. शहर की गलियों में हिंसा के निशान ताजा है जगह-जगह पर रॉकेट और मिसाइल के टुकड़े बिखरे हैं तो गाड़ियों पर गोलियों के निशान जिंदा है. जहां-तहां महिलाओं, बच्चों, बड़े बुजुर्गों को हमास के लड़कों ने अंधाधुंध गोलीबारी में मौत के घाट उतार दिया. खून के धब्बे अभी भी हमास के आतंक की कहानी बयां कर रहे हैं.
वीरान हुए इजरायली शहर
स्तेदरात शहर के जिस हिस्से में हमास के आतंकी पिछले शनिवार को घुस आए थे अब वह शहर पूरी तरह से बर्बाद और वीरान हो चुका है. शहर के सबसे आखिरी कस्बे में गाड़ियों पर गोलियों के निशान और खून के धब्बे दिखाई देते हैं जिन्हें हमास ने गोली मार दी थी. इन लड़ाकों ने बच्चों और औरतों को भी नहीं बख्शा.
ये भी पढ़ें: 75 साल का इतिहास, 16वीं जंग लड़ रहा इजरायल... हमास के हमले के बाद 2 धड़ों में बंट गई दुनिया
शहर के भीतर आगजनी के निशान है, तो जगह-जगह पर हमास द्वारा दागे गए रॉकेट और मिसाइल के टुकड़े बिखरे हुए हैं. गलियां सुनसान है सड़के वीरान है. आंगन में लगे पेड़ पर फल तो हैं लेकिन खाने वाले दहशत से शहर छोड़ कर कहीं दूर चले गए हैं. शहर में ना बच्चों की किलकारी सुनाई देती है, ना लोगों के कुछ कहने बोलने की आवाज. कुछ है तो है वह है सन्नाटे का शोर, जो कलेजा चीर देता है और चीख-चीखकर हमास के आतंक की कहानी बयां करता है.
ये भी पढ़ें: जिस म्यूजिक फेस्टिवल में हमास ने किया खूनी खेल, इजरायल के उस आखिरी गांव तक पहुंचा आजतक

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







