
Ground Report: इजरायल की बमबारी में विस्थापित लेबनानियों का नहीं कोई बसेरा, ऐसी हालत में रह रहे लोग
AajTak
लेबनान में चल रहे संघर्ष के चलते 30 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं, जिसमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. संघर्ष के इस बढ़ते माहौल में, लोग अस्थायी राहत शिविरों में रह रहे हैं. दक्षिणी बेरूत में भारी बमबारी जारी है, अधिक से अधिक गांवों को खाली करने का आदेश दिया गया है.
लेबनान में इजरायल के युद्ध से हालात बदतर हो गए हैं. हर तरफ बमबारी हो रही है. लाखों लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं. कहा जा रहा है कि अब तक 30 लाख लोगों को बेघर होना पड़ा है. हालात तब और खराब हो गए जब इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के ठिकानों को टार्गेट करते हुए दक्षिणी लेबनान के 20 से ज्यादा गांवों के लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश जारी कर दिया.
दक्षिणी बेरूत के कई स्कूल और कॉलेज अब आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (IDP) के कैंपों में तब्दील हो चुके हैं. यहां न सिर्फ महिलाओं और बच्चों का भारी संख्या में आना जाना है, बल्कि उनकी सुरक्षा और उनके मेंटल हेल्थ को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं. इंडिया टुडे ने यहां रिफ्यूजी कैंप में लोगों से बात की जिन्होंने बताया, "बमबारी की आवाज से बच्चे परेशान हो जाते हैं, लेकिन हमें इसकी आदत हो गई है."
यह भी पढ़ें: Ground Report: इजरायल ने लेबनान में चलती कार को बनाया निशाना, मिसाइल अटैक में कई घायल
हजारों लोगों ने छोड़ा अपना घर
एक 50 वर्षीय अन्य लेबनानी नागरिक ने कहा, "हमने सुरक्षा के लिए अपने गांवों को छोड़ा है क्योंकि वे (इजरायली सेना) घरों पर हमला कर रही हैं. उनके पास इस दावे का कोई प्रमाण नहीं है कि वहां हथियार जमा हैं." कैंप में खाने-पीने और अन्य जरूरतों की व्यवस्था स्थानीय और विदेशी एनजीओ कर रहे हैं. एक अन्य नागरिक ने बताया कि हालात अच्छे नहीं हैं. हजारों लोग अपना घर छोड़ रहे हैं.
लेबनान में 2300 से ज्यादा नागरिकों की मौत

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









