
Great Wall Motors: काम शुरू करने से पहले ही, चीन की इस कंपनी ने भारतीयों को नौकरी से निकाला
AajTak
चीनी की एक मोटर कंपनी ने भारत में एंट्री के लिए एक अरब डॉलर के निवेश की योजना बनाई थी. लेकिन ढाई साल तक एफडीआई की मंजूरी (FDI clearance) नहीं मिलने के बाद कंपनी ने भारत को बाय-बाय बोल दिया है.
एसयूवी (SUV) बनाने वाली चीन की सबसे बड़ी कंपनी ग्रेट वॉल मोटर्स (Great Wall Motors) को बड़ा झटका लगा है. कंपनी ने दो साल के इंतजार के बाद भारत में निवेश करने के अपने प्लान को विराम दे दिया है. चीनी मोटर कंपनी ने भारत में एंट्री के लिए एक अरब डॉलर के निवेश की योजना बनाई थी. लेकिन ढाई साल तक एफडीआई की मंजूरी (FDI clearance) नहीं मिलने के बाद कंपनी ने भारत को बाय-बाय बोल दिया है.
खरीदने वाली थी प्लांट
साल 2020 में ऑटो एक्सपो (Auto Expo) में हिस्सा लेने वाली ग्रेट वॉल मोटर्स ने इसी साल अमेरिकी कंपनी जनरल मोटर्स (General Motors) के तालेगांव प्लांट को खरीदने के लिए टर्म शीट अनुबंध किया था. इस एग्रीमेंट को दो बार बढ़ाया भी गया, जो 30 जून 2022 को समाप्त हो गया. जनवरी 2020 में जनरल मोटर्स ने ग्रेट वॉल मोटर को प्लांट बेचने के लिए सौदा किया था.
अब GWM ने इस प्लान से अपने हाथ वापस खींच लिए हैं. कंपनी ने 11 भारतीय कर्मचारियों को काम पर रखा था और अब काम शुरू होने से पहले ही सभी को नौकरी से निकाल दिया है. हालांकि कंपनी ने कर्मचारियों को तीन महीने का पैकेज दिया है.
इस वजह से फेल हुआ प्लान
चीनी एसयूवी-निर्माता कंपनी ने भारत के कार बाजार में एंट्री के लिए एक बिलियन डॉलर के निवेश की योजना बनाई थी. इसमें कंपनी को करीब 300 मिलियन डॉलर का भुगतान जनरल मोटर्स को करनी थी, लेकिन जून 2020 में भारत-चीन सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद भारत सरकार ने चीन से होने वाले निवेश के खिलाफ सख्त कदम उठाया, जिसकी वजह चीजें ग्रेट वॉल मोटर्स के प्लान के अनुसार आगे नहीं बढ़ सकीं. इस वजह से चीनी मोटर कंपनी अप्रैल 2020 से लागू हुए नए FDI नियमों के बाद मंजूरी पाने में असफल रही.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












