
Grahan 2026: 4 राशियों को लकी करेगा फाग माह का ग्रहण, होली पर बरसेगा धन!
AajTak
Grahan 2026: फाग महीने में इस साल दो ग्रहण पड़ रहे हैं. पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को है, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए यहां इसका सूतक नहीं लगेगा, इसे खास प्रभाव वाला नहीं माना जाएगा.दूसरा ग्रहण 3 मार्च को होली के दिन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण है. जिसका असर कई राशियों पर बहुत गहरा पड़ने वाला है.
Grahan 2026: फाल्गुन माह में इस वर्ष दो ग्रहण पड़ रहे हैं. पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को पड़ेगा, लेकिन भारत में दिखाई न देने कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा, और न ही इसका विशेष प्रभाव माना जाएगा. वहीं होली के दिन 3 मार्च को पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिसका सूतक लगभग 9 घंटे पहले (सुबह 9:39 से शाम 6:46 बजे तक) शुरू होगा. यानी ये दोनों ग्रहण 15 दिनों में ही लगने वाले हैं.
ज्योतिषीय दृष्टि से दोनों ग्रहण कुम्भ राशि में पड़ेंगे. सूर्य ग्रहण के समय सूर्य, चंद्र और राहु कुम्भ में रहेंगे, जबकि चंद्र ग्रहण के समय सूर्य और राहु कुम्भ में और चंद्रमा सिंह राशि में होगा. साथ ही बृहस्पति की नवमी दृष्टि भी प्रभाव डालेगी. हालांकि ग्रहण का वास्तविक फल व्यक्ति की जन्म कुंडली पर निर्भर करता है, फिर भी मेष राशि, वृषभ राशि, कन्या राशि और धनु राशि के लिए होली का चंद्र ग्रहण लाभकारी सिद्ध हो सकता है.
मेष: मेष राशि के लिए ग्रहण काल में सूर्य-चंद्र और राहु एकादश यानी लाभ भाव में होंगे. धन वृद्धि के साथ आय भी बढ़ेगी. लाभ भाव होने से आपकी इच्छाएं पूरी होंगी. कुछ पुराने लोग आपके जीवन से निकलेंगे और नए जुड़ेंगे. परन्तु नैतिकता बनाए रखना आवश्यक होगा; मन में किसी भी तरह के भ्रम को पैदा न होने दें. यह ग्रहण काल आपकी महत्वाकांक्षाओं को बढ़ाने वाला रहेगा. परन्तु प्रेम संबंधों में थोड़ा संभलकर रहना होगा. मेष राशि की गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ख्याल रखें.
वृषभ: वृषभ राशि के लिए ग्रहण दशम भाव में होगा. समाज व कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी. नौकरी बदलने के भी योग हैं जो लाभकारी होंगे. किसी निर्णय को लेने में लंबे समय से जो उलझन थी, वह दूर हो जाएगी. दिशा अपने आप नजर आएगी. अपने बॉस के साथ संबंध अच्छे होंगे, उनका सहयोग मिलेगा, परन्तु अपने सहकर्मियों की राजनीति व षड्यंत्र से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी. इस ग्रहण काल का भरपूर लाभ चाहते हैं तो अपनी नैतिकता बनाए रखें.
कन्या: कन्या राशि के लिए ग्रहण षष्ठ भाव में होगा. यह ग्रहण काल आपकी जीवनशैली में बड़ा बदलाव लेकर आएगा. आपकी दिनचर्या नियमित बनेगी. दुश्मनों से चुनौतियां मिलेंगी, परन्तु वे आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे. यह ग्रहण काल आपके शत्रुओं के लिए दमनकारी बनेगा. यह समय किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला होगा. परन्तु सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होगी. मन में सेवाभाव बनाए रखें; जरूरतमंद की सेवा करने से लाभ मिलेगा.
धनु: धनु राशि के लिए ग्रहण तीसरे यानी पराक्रम भाव में होगा, जो आपके अंदर कुछ कर गुजरने की एक नई ऊर्जा लेकर आएगा. यह ग्रहण काल राजनीतिज्ञों के लिए नए अवसर और लाभकारी मौके लेकर आएगा. यात्राएं आपके लिए सुखद सिद्ध होंगी. डिजिटल मीडिया, कमीशन, टूर एंड ट्रेवल्स के काम से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन संभावनाएं बनेंगी. पुराने रुके काम बनेंगे. आप कोई नई शुरुआत कर सकते हैं. यदि छोटे भाई-बहन किसी परेशानी में थे, तो उन्हें भी लाभ होगा.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











