
Govardhan Puja 2025 Shubh Muhurt: कल सुबह इतने बजे शुरू हो जाएगा गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें पूजन विधि
AajTak
Govardhan Puja 2025 Shubh Muhurt: इस साल गोवर्धन पूजा के लिए तीन शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं, जिनमें सुबह का मुहूर्त सबसे उत्तम माना गया है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन प्रातःकाल में पूजा करने से भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
Govardhan Puja 2025 Shubh Muhurt: दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है, जिसे अन्नकूट भी कहा जाता है. यह मूलतः प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का दिन है. इस पर्व की बुनियाद भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी है. इस दिन गोवर्धन पर्वत को प्रकृति के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है. इस दिन गौ पूजन का भी विशेष महत्व बताया गया है. ब्रज भूमि से शुरू हुई यह परंपरा समय के साथ पूरे भारतवर्ष में फैल गई. इस वर्ष अन्नकूट और गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को मनाई जाएगी.
क्या है गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष गोवर्धन पूजा के तीन शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. इनमें सुबह का मुहूर्त सबसे श्रेष्ठ है. हालांकि आप अपनी सुविधानुसार किसी भी मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं.
पहला शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 26 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक
दूसरा शुभ मुहूर्त- दोपहर 3 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 44 मिनट तक
तीसरा शुभ मुहूर्त (गोधूली वेला)- शाम 5 बजकर 44 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 10 मिनट तक
गोवर्धन पूजा का महत्व गोवर्धन पूजा के दिन वरुण देव, इंद्र देव और अग्नि देव की उपासना की जाती है. इस दिन गौ पूजा का भी विधान है. गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक प्रतिमा या आकृति तैयार करें. इसकी पूजा पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य आदि से की जाती है. इस दिन पूरे परिवार के लिए एक ही रसोई में विविध प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं और सभी प्रसाद के रूप में उसे ग्रहण करते हैं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










