
Govardhan Puja 2025 Shubh Muhurat: गोवर्धन पूजा आज, जानें क्या रहेगा पूजन का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि
AajTak
Govardhan Puja 2025 Shubh Muhurat: हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजन करने का विधान है. वहीं, पूरे देश में आज गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है. गोवर्धन पूजन के लिए पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 26 मिनट से शुरू हो जाएगा.
Govardhan Puja 2025 Timings: 22 अक्टूबर यानी आज गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है. गोवर्धन पूजा के दिन गायों की आराधना की जाती है, जिन्हें देवी लक्ष्मी का साक्षात स्वरूप माना गया है. साथ ही, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की विशेष पूजा की जाती है. यह पर्व अन्नकूट उत्सव के नाम से भी प्रसिद्ध है. इस पर्व को उत्तर भारत में खासकर ब्रज भूमि मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, गोकुल, बरसाना में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है.
पुराणों के अनुसार, इसी दिन भगवान कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र देव के प्रकोप से सुरक्षित रखा था. इस घटना के बाद भगवान इंद्र को अपने अहंकार का बोध हुआ. तभी से श्रद्धालु इस दिन श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाते हैं, जिसमें गेहूं, चावल, बेसन और विभिन्न पत्तेदार सब्जियों से बने व्यंजन शामिल होते हैं.
गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त (Govardhan Puja 2025 Shubh Muhurat)
गोवर्धन पूजा की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 22 अक्टूबर यानी आज रात 8 बजकर 16 मिनट पर होगा.
गोवर्धन पूजन के लिए ये मुहूर्त रहेंगे
- एक मुहूर्त सुबह 6 बजकर 26 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











