
Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा पर आज शाम पूजन के लिए मिलेगा बस इतनी देर का मुहूर्त, नोट करें टाइमिंग
AajTak
Govardhan Puja 2025: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है और यह पर्व हर वर्ष दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है. लेकिन, इस बार अमावस्या तिथि दो दिन होने की वजह से गोवर्धन पूजन का पर्व 22 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाया जा रहा है.
Govardhan Puja 2025 Muhurat: आज गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है. गोवर्धन पूजा दिवाली पंच महापर्व के चौथे दिन की जाती है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा का विधान बताया गया है. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन भगवान कृष्ण को अन्नकूट का भोग चढ़ाया जाता है जिसमें 56 भोग सम्मिलित होते हैं. आइए जानते हैं कि गोवर्धन पूजा का आज शाम कितने बजे तक पूजन होगा और क्या है आखिरी मुहूर्त.
गोवर्धन पूजा के लिए शाम ये रहेगा शुभ मुहूर्त (Govardhan Puja 2025 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा के लिए दोपहर 3 बजकर 29 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 44 मिनट तक का मुहूर्त रहेगा.
इसके अलावा, गोवर्धन पूजा का आखिरी मुहूर्त आज शाम 5 बजकर 44 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा, जिसमें आप गोवर्धन पर्वत की विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं.
अन्नकूट पूजा कैसे की जाती है?
गोवर्धन पूजा के दिन वेदों के अनुसार वरुण, इंद्र और अग्नि की पूजा की जाती है. इस दिन गायों का श्रृंगार करके उनकी आरती की जाती है और उन्हें फल-मिठाइयां खिलाई जाती हैं. गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिकृति बनाकर उसकी पूजा की जाती है, जिसमें पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य शामिल होते हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











