
Gorakhpur Crime: गोरखपुर में नहीं थम रही वारदातें, मुफ्त शराब ना पिलाने पर वेटर को पीट-पीटकर मार डाला
ABP News
UP Crime News: गोरखपुर में वारदातों की सिलसिला थम नहीं रहा है. वहीं, 72 घंटे के भीतर एक और मनीष की हत्या हो गई है. यहां मुफ्त की शराब ना पिलाने पर वेटर की पीट-पीटकर जान ले ली.
Gorakhpur Crime News: गोरखपुर का रामगढ़ताल थाना क्षेत्र क्राइम का गढ़ बन गया है. यहां 72 घंटे में दूसरी वारदात हुई है. इस बार भी शिकार मनीष हुआ है. मृतक 25 वर्षीय मनीष प्रजापति मध्य प्रदेश के रीवा का रहने वाला था, जो रामगढ़ताल थाना से महज 200 मीटर दूर देवरिया बाईपास रोड के पूरब माडल शॉप पर वेटर का काम करता था. मुफ्त की शराब नहीं पिलाने पर 15 से 20 की संख्या में आए मनबढ़ों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला. मॉडल शॉप पर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
मुफ्त शराब ना पिलाने पर की पिटाई
More Related News













