
Gorakhnath Mandir Attack: मुर्तजा के घर मिली एयरगन, छत पर सीखता था निशानेबाजी, पत्नी से भी पूछताछ
AajTak
मुर्तजा अब्बासी की शादी 2019 में जौनपुर के मुजफ्फरूल हक की बेटी उम्मे सलमा उर्फ शादमा के साथ हुई थी. एटीएस ने वहां भी पूछताछ की है. जांच टीम को मुर्तजा के घर से एक एयरगन भी मिली है.
गोरखनाथ मंदिर में पीएसी जवानाें पर हमला करके के आरोपी मुर्तजा अब्बासी पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. एटीएस ने भी जांच तेज कर दी है. मुर्तजा की जन्म कुंडली खंगालने के लिए एटीएस की टीम उसके ससुराल जौनपुर भी पहुंची, जहां उसकी पत्नी से पूछताछ की गई. इससे पहले जांच टीम ने मुर्तजा अब्बासी के घर पर भी छानबीन की, जहां उन्हें एयरगन मिली. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से वह घर में ही छत और खाली जगह पर एयरगन से निशानेबाजी सीख रहा था.
मुर्तजा अब्बासी की शादी 2019 में नगर के सब्जी मण्डी निवासी मुजफ्फरूल हक की बेटी उम्मे सलमा उर्फ शादमा के साथ हुई थी. जांच टीम को मुजफ्फरूल हक ने बताया कि मेरी बेटी की शादी 1 जून 2019 में मुर्तजा अब्बासी के साथ हुई थी, लेकिन उसकी सास मेरी बेटी को परेशान करती थी. इस लिए हम शादी के कुछ ही दिन बाद सितम्बर 2019 को बेटी को वापस अपने घर बुला लिया.
इस बारे में मुर्तजा की पत्नी उम्मी सलमा ने आतंकी संगठन से मुर्तजा के सम्बंध के सवाल पर कहा, मेरे समय में कुछ भी नहीं था. उनकी मम्मी मुझे परेशान करती थीं. वह मेरे साथ बहुत कम बात करता था. जाकिर नाइक का वीडियो देखने के सवाल पर सलमा ने कहा मेरे सामने तो कभी जिक्र नहीं किया लेकिन कभी-कभी वीडियो देखते थे. मम्मी कभी-कभी परेशान करती थी.
अब्बासी पर 2 केस दर्ज
अब्बासी पर मंदिर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमले के मामले में दो केस दर्ज हुए हैं. पहला केस गोरखनाथ थाने के इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने crime no 60/2022, लूट, हत्या का प्रयास, 7CLA की धारा में दर्ज करवाया. दूसरा केस मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के हेड कान्स्टेबल विनय कुमार मिश्रा ने दर्ज करवाया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी के पास से एक नहीं तीन धारदार हथियार मिले थे. अहमद दो बांका और एक चाकू लेकर अंदर घुसा था. उसने एक बांके से हमला किया था. दूसरा बांका और चाकू बैग में छुपा कर रखे थे.
पिता ने खारिज की आतंकी कनेक्शन की थ्योरी

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






