Google Pixel 9a की लॉन्चिंग से पहले सस्ता हो गया Pixel 8a, ये है नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
AajTak
Google Pixel 8a को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है. Flipkart पर यह हैंडसेट काफी कम कीमत में लिस्टेड है. यह एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है. इसमें 6.1 Inch का डिस्प्ले मिलता है और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है. इस हैंडसेट की लॉन्चिंग के दौरान ऐलान किया था कि इसमें 7 साल तक का OS अपडेट मिलेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Google अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम Google Pixel 9a होगा. कंपनी ने इस लॉन्चिंग से पहले Pixel 8a की कीमत में भारी कटौती कर दी है. ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर अब नई कीमत देखने को मिलती है.
Pixel 8a को लॉन्चिंग प्राइस से काफी कम दाम में लिस्टेड कर दिया है. यह इस हैंडसेट को खरीदने का एक अच्छा मौका साबित हो सकता है. Pixel 8a बीते साल 52,999 रुपये ( 8GB Ram+128GB Storage) की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था और अब इसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये कर दी गई है.
Google Pixel 8a के साथ बैंक ऑफर्स भी लिस्टेड हैं. इसकी मदद से 3 हजार रुपये का फायदा उठाया जा सकता है. इसके लिए HDFC क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा और कुछ शर्तों को पूरा करना होगा, ऐसे में इसकी इफेक्टिव प्राइस 34,999 रुपये तक हो जाएगी.
Google Pixel 8a पर पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करके भी अच्छा फायदा उठा सकते हैं. यहां मैक्सिमम 25,600 रुपये का फायदा उठाया जा सकता है. यह कीमत हैंडसेट की कंडिशन आदि पर निर्भर करती है.
यह भी पढ़ें: Flipkart पर शुरू हुई नई सेल, सस्ते में खरीद सकते हैं स्मार्टफोन्स
Google Pixel 8a को बीते साल मई में लॉन्च किया गया था. इस हैंडसेट में बैक पैनल पर प्लास्टिक बैक पैनल का इस्तेमाल किया गया है. इसमें 6.1-inch OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट्स के साथ आता है. इसमें यूजर्स को Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन मिलता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












