Google Pixel 7 सीरीज पर इस देश में लगा बैन, जानिए क्या है वजह?
AajTak
Google Pixel 7 Ban: गूगल को जापान एक बड़ा झटका लगा है, जहां Pixel 7 सीरीज की सेल पर रोक लगा दी गई है. रोक की वजह एक पेटेंट का उल्लंघन है. फिलहाल ये रोक Pixel 7 सीरीज पर लगाई गई है, लेकिन अगर मामला आगे बढ़ता है, तो Pixel 8 और Pixel 9 सीरीज पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
Google Pixel 7 सीरीज के स्मार्टफोन को जापान में बैन कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो Pixel 7 सीरीज के स्मार्टफोन को कोर्ट के फैसले के बाद बैन किया गया है. कोर्ट ने अपने फैसले में Google को साउथ कोरियन कंपनी Pantech के पेटेंट उल्लंघन का दोषी माना है.
पैनटेक ने 24 तरीख को ऐलान किया है कि उन्होंने केस को जीत लिया है. टोक्यो डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने पेटेंट उल्लंघन की वजह से गूगल पिक्सल 7 सीरीज की सेल पर रोक लगा दी है. यानी इस फैसले के बाद गूगल जापान में Pixel 7 सीरीज के स्मार्टफोन्स को बेच नहीं पाएगा.
ये पहला मौका है, जब जापान में किसी प्रोडक्ट की सेल पर पेटेंट उल्लंघन की वजह से रोक लगाई गई है. रिपोर्ट की मानें तो Pantech के पास 4G कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी से जुड़ा एक जरूरी पेटेंट है, जिसकी वजह से कोर्ट ने ये फैसला किया है. अब गूगल पिक्सल 7 सीरीज को जापान में बेच नहीं पाएगा.
यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 सीरीज की खास जानकारी आई सामने, इस तारीख को हो सकती है रिवील
कोर्ट का फैसला सिर्फ Pixel 7 सीरीज पर लागू होता है. हालांकि, Pantech के एक बड़े बैन की कोशिश में है, जिसका असर गूगल के नए डिवाइसेस पर पड़े. यानी Pixel 8 और Pixel 9 सीरीज की सेल को बैन कराने की कोशिश में Pantech जुटा हुआ है. वैसे भी मार्केट में इस वक्त Pixel 8 और Pixel 9 सीरीज की मांग है.
Pixel 7 सीरीज तीन साल पुरानी हो चुकी है. इसके अलावा कंपनी ने जापानी कस्टम के जरिए इंपोर्ट होने वाले सभी पिक्सल सीरीज प्रोडक्ट्स पर बैन के लिए भी अप्लाई किया है. ETNews ने Pantech के अधिकारिक के हवाले से जानकारी दी है, 'ये बहुत ही प्रोत्साहित करने वाला है कि हमने जापानी कोर्ट में गूगल जैसी एक ग्लोबल कंपनी के लिए खिलाफ एक्शन लिया है.'

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










