Google Pixel 7 पर बंपर डिस्काउंट, 10 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा, Flipkart पर है ऑफर
AajTak
Google Pixel 7 Discount Offer: बेहतरीन कैमरा वाले फोन चाहते हैं, तो Google के स्मार्टफोन ट्राई कर सकते हैं. कई लोग इन्हें महंगा होने की वजह से नहीं खरीदते हैं. हालांकि फ्लिपकार्ट से आप Google Pixel 7 को सस्ते में खरीद सकते हैं. इस फोन पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. आइए जानते हैं ऑफर्स और दूसरी डिटेल्स.
सस्ते में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Google Pixel 7 पर शानदार ऑफर मिल रहा है. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में 59,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था. स्मार्टफोन में आपको प्रीमियम एक्सपीरियंस मिलता है. हालांकि, कई लोगों को इसकी कीमत थोड़ा ज्यादा लगती है.
फिलहाल आप इसे सस्ते में खरीद पाएंग. अगर आप एक फ्लैगशिप हैंडसेट खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart पर मिल रही डील का फायदा उठा सकते हैं. ये स्मार्टफोन उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो बेहतरीन कैमरा क्वालिटी वाला हैंडसेट चाहते हैं. आइए जानते हैं इस पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
स्मार्टफोन सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में आता है. Google Pixel 7 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है. वहीं फ्लिपकार्ट पर ये हैंडसेट 56,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. इस पर 7000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट कार्ड के जरिए पेमेंट पर मिल रहा है.
ये ऑफर American Express, SBI, HDFC, ICICI और Axis Bank के कार्ड पर मिल रहा है. इस पर एक्सचेंज ऑफर भी है, जिसका आप फायदा उठा सकते हैं. स्मार्टफोन पर 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट चुनिंदा मॉडल्स पर मिल रहा है.
Google Pixel 7 में 6.3-inch का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. फोन में 50MP के मेन लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका सेकेंडरी लेंस 12MP का है. फ्रंट में कंपनी ने 11MP का सेल्फी कैमरा दिया है.
स्मार्टफोन Google Tensor G2 चिपसेट के साथ आता है. इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलता है. हैंडसेट Android 13 पर काम करता है और इसके साथ आपको 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











