
Google Pay में ट्रांजैक्शन हिस्ट्री कर सकेंगे डिलीट, कई नए फीचर्स आए
AajTak
Google Pay भारत में पॉपुलर हो चुका है. ऑनलाइन पेमेंट के लिए इसाक यूज ज्यादातर किया जाता है. अब कंपनी इसमें कुछ खास फीचर्स ला रही है जो यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
Google Pay पहले Tez हुआ करता था. गूगल ने अपने पेमेंट ऐप में एक बड़ा बदलाव का ऐलान किया है. ये बदलाव प्राइवेसी के लिहाज से बेहतरीन है. Google Pay ऐप से यूजर जल्द ही अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री को डिलीट कर सकेंगे. इस फीचर को Google Pay के नए अपडेट के साथ जारी किया जाएगा. इस अपडेट के आने से Google Pay के ट्रांजैक्शन हिस्ट्री पर यूजर का पहले से ज्यादा कंट्रोल रहेगा. इस फीचर को प्राइवेट डेटा का मिसयूज होने से बचाने के लिए लाया जा रहा है. इसे मर्चेंट के लिए जारी नहीं किया जाएगा. Google Pay के इस फीचर से यूजर अपने लास्ट 10 यूपीआई ट्रांजैक्शन को डिलीट या टोकननाइज्ड कर सकते है. इससे इन ट्रांजैक्शन का ऐक्सेस गूगल को नहीं मिल पाएगा. क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड टोकननाइज्ड एक प्रोसेस होता है, जिससे कंपनी के इंटरनल नेटवर्क से सेंसिटिव डेटा को हटा दिया जाता है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











