
Google Maps में अब दिल्ली के यात्री रियल टाइम में देख सकेंगे बस से जुड़ी जानकारी, ऐसे करें यूज
AajTak
Google Maps ने एक नया फीचर जारी किया है. अब Google Maps दिल्ली के यात्रियों को रियल टाइम में बस की जानकारी दिखाएगा. Google ने बताया पब्लिक ट्रांसपोर्ट कभी-कभी अनिश्चित हो सकता है. इसको लेकर अगर यात्रियों के पास जानकारी होगी तो वो बेहतर तरीके से यात्रा को प्लान कर सकते हैं.
Google Maps ने एक नया फीचर जारी किया है. अब Google Maps दिल्ली के यात्रियों को रियल टाइम में बस की जानकारी दिखाएगा. Google ने बताया पब्लिक ट्रांसपोर्ट कभी-कभी अनिश्चित हो सकता है. इसको लेकर अगर यात्रियों के पास जानकारी होगी तो वो बेहतर तरीके से यात्रा को प्लान कर सकते हैं. इसके लिए Google ने दिल्ली परिवहन मंत्रालय, दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (DIMTS), इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIIT)) और Lepton सॉफ्टवेयर के साथ मिलकर काम किया है. इस फीचर के आ जाने से Google Maps पर बस के आने-जाने के सही समय के बारे में जानकारी लोगों को मिल सकेगी. इससे लोगों के लिए अपनी यात्राओं की योजना बनाना आसान हो जाएगा. Google ने बताया कि आजादपुर टर्मिनल और पंजाबी बाग टर्मिनल के बीच यात्रा करने वाले दिल्ली के यात्री इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वो ये भी देख सकेंगे कि अगला बस स्टॉप कब आ रहा है. यूजर्स इस बात की भी जानकारी ले सकते हैं कि उनके यात्रा में कितना समय लगने वाला है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












